सिद्धार्थनगर: ककरहवा बाजार में गुम हुआ नेपाली बालक, मोहाना पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए सकुशल परिजनों को सौंपा

मोहाना

सिद्धार्थनगर जनपद की मोहाना पुलिस ने एक बार फिर मानवीयता और तत्परता का परिचय देते हुए भीड़भाड़ वाले बाजार में गुम हुए एक बालक को सकुशल बरामद कर उसके परिजनों के चेहरे पर मुस्कान लौटा दी है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद की मोहाना पुलिस ने एक बार फिर मानवीयता और तत्परता का परिचय देते हुए भीड़भाड़ वाले बाजार में गुम हुए एक बालक को सकुशल बरामद कर उसके परिजनों के चेहरे पर मुस्कान लौटा दी है। नेपाल से अपने दादा के साथ बाजार आए इस बालक की बरामदगी के बाद परिजनों ने पुलिस का आभार व्यक्त किया है।

बाजार में दादा से बिछड़ गया था मासूम

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को नेपाल राष्ट्र के जिला रूपनदेही, थाना लुम्बिनी के ग्राम बभनी निवासी राधेश्याम ने पुलिस चौकी ककरहवा पर सूचना दी कि उनका पोता उनके साथ ककरहवा बाजार आया था। बाजार की भीड़भाड़ के बीच बालक अचानक अपने दादा से बिछड़ गया और कहीं गुम हो गया।

पुलिस की त्वरित कार्यवाही और बरामदगी

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के आदेशानुसार अपराध नियंत्रण के साथ-साथ जन-सेवा के संकल्प के क्रम में थानाध्यक्ष मोहाना जितेन्द्र सिंह के नेतृत्व में चौकी इंचार्ज ककरहवा ने तत्काल पुलिस टीम के साथ बालक की तलाश शुरू की। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए कुछ ही समय में बालक को सकुशल ढूंढ निकाला।

पुलिस ने बालक को उसके परिजनों को बुलाकर उनके सुपुर्द कर दिया। अपने लाडले को सही-सलामत वापस पाकर परिजनों की आंखों में खुशी के आंसू छलक आए। बालक के परिवार ने मोहाना पुलिस की कार्यशैली की भूरि-भूरि प्रशंसा की और सिद्धार्थनगर पुलिस प्रशासन को धन्यवाद ज्ञापित किया।

इस सफल कार्य में चौकी इंचार्ज ककरहवा और उनकी पूरी टीम की सक्रिय भूमिका रही, जिनकी संवेदनशीलता से एक बड़ा हादसा टल गया।

Voice Of News 24 

 

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.