सिद्धार्थनगर: नशीली दवाओं की तस्करी के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई; भारी मात्रा में प्रतिबंधित कैप्सूल और टैबलेट के साथ तस्कर गिरफ्तार

कपिलवस्तु

सिद्धार्थनगर जनपद के भारत-नेपाल सीमा पर नशीले पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत कपिलवस्तु पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के भारत-नेपाल सीमा पर नशीले पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत कपिलवस्तु पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। टीम ने घेराबंदी कर एक शातिर तस्कर को गिरफ्तार किया है, जिसके कब्जे से भारी मात्रा में प्रतिबंधित नशीली गोलियां और अन्य सामान बरामद हुआ है।

चेकिंग के दौरान सलारगढ़ के पास हुई गिरफ्तारी

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के आदेशानुसार और प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार तिवारी के नेतृत्व में पुलिस टीम 16 अप्रैल की रात गश्त पर थी। इसी दौरान नैना होटल के पास, ग्राम सलारगढ़ के वहद क्षेत्र में एक संदिग्ध व्यक्ति को रोका गया। तलाशी लेने पर उसके पास से भारी मात्रा में नशीली दवाओं की खेप बरामद हुई।

गिरफ्तार अभियुक्त राममूरत (निवासी नई कोट टोला महुआरी, नौतनवा, महराजगंज) के पास से वस्तुएं बरामद की गईं।

प्रतिबंधित दवाएं: 221 अदद कैप्सूल (TRAMA LAB – वजन 118.456 ग्राम) और 105 अदद टैबलेट (ALPRZOLAM – वजन 10.71 ग्राम)। 900 रुपये भारतीय मुद्रा और 20 रुपये नेपाली मुद्रा, एक मोटरसाइकिल (UP 56 N 7582) एक मोबाइल फोन, पैन कार्ड और ड्राइविंग लाइसेंस।

पुलिस ने बरामदगी और गिरफ्तारी के आधार पर अभियुक्त राममूरत के विरुद्ध थाना कपिलवस्तु में मु.अ.सं. 30/2026 धारा 8/21 NDPS एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया है। पुलिस की इस सतर्कता से सीमावर्ती क्षेत्रों में होने वाली नशीली दवाओं की सप्लाई चेन को बड़ा झटका लगा है।

अभियुक्त को आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करने के उपरांत न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। इस सफल अभियान में कपिलवस्तु पुलिस और एसएसबी के जवान शामिल रहे।

 

Voice Of News 24 

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.