सिद्धार्थनगर: एसएसपी ने परखी रिक्रूट आरक्षियों की पासिंग आउट परेड की तैयारी; रिहर्सल का किया सूक्ष्म निरीक्षण

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद में नए पुलिस आरक्षियों के बेड़े को मुख्यधारा में शामिल करने की तैयारियां जोरों पर हैं।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद में नए पुलिस आरक्षियों के बेड़े को मुख्यधारा में शामिल करने की तैयारियां जोरों पर हैं। इसी क्रम में आज शुक्रवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन ने रिजर्व पुलिस लाइन पहुंचकर प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे रिक्रूट आरक्षियों के ‘पासिंग आउट परेड’ के रिहर्सल का बारीकी से निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान एसएसपी ने परेड ग्राउंड में आरक्षियों की कदमताल, मार्च पास्ट, अनुशासन और उनके बीच आपसी समन्वय का अवलोकन किया। उन्होंने परेड की भव्यता और पुलिस की गरिमा को बनाए रखने के लिए अभ्यास में सुधार के निर्देश दिए।

एसएसपी डॉ. अभिषेक महाजन ने रिहर्सल के दौरान कुछ तकनीकी त्रुटियों को चिन्हित किया। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों और प्रशिक्षकों को निर्देशित किया कि मुख्य पासिंग आउट परेड से पूर्व इन कमियों को पूरी तरह दुरुस्त कर लिया जाए, ताकि अंतिम कार्यक्रम पूरी भव्यता और अनुशासन के साथ संपन्न हो सके।

इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी सदर/लाइन, प्रतिसार निरीक्षक (RI) और पुलिस लाइन के अन्य वरिष्ठ अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे। गौरतलब है कि इस कठिन प्रशिक्षण के बाद ये नव आरक्षी उत्तर प्रदेश पुलिस के गौरवशाली अंग बनकर जनपद और प्रदेश की कानून व्यवस्था को मजबूत करने में अपना योगदान देंगे।

Voice Of News 24 

 

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.