इटवा: एसडीएम कुणाल ने गेहूं क्रय केंद्र का किया औचक निरीक्षण, ‘फार्मर आईडी’ रजिस्ट्रेशन पर दिया विशेष जोर

इटवा

सिद्धार्थनगर जनपद के सरकारी गेहूं खरीद प्रक्रिया को पारदर्शी और सुगम बनाने के उद्देश्य से एसडीएम इटवा कुणाल ने शुक्रवार को क्षेत्रीय गेहूं क्रय केंद्र का औचक निरीक्षण किया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के सरकारी गेहूं खरीद प्रक्रिया को पारदर्शी और सुगम बनाने के उद्देश्य से एसडीएम इटवा कुणाल ने शुक्रवार को क्षेत्रीय गेहूं क्रय केंद्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने खरीद की प्रगति जाँची और किसानों को सरकारी योजनाओं से जोड़ने के लिए महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने फार्मर आईडी रजिस्ट्रेशन की अनिवार्यता पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि किसानों को खाद, बीज और सरकारी खरीद सहित समस्त योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए फार्मर आईडी अत्यंत महत्वपूर्ण है। एसडीएम ने किसानों को प्रोत्साहित करते हुए घोषणा की कि आवश्यकतानुसार केंद्र और तहसील स्तर पर विशेष पंजीकरण शिविर भी आयोजित किए जाएंगे, ताकि किसी भी किसान को असुविधा न हो।

एसडीएम कुणाल ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे गांव-गांव जाकर किसानों को फार्मर आईडी बनवाने हेतु प्रेरित करें और उन्हें सरकारी केंद्रों पर गेहूं विक्रय के लाभ बताएं। उन्होंने मौके पर मौजूद किसानों से बात करने के साथ-साथ कुछ अन्य किसानों से फोन पर संपर्क कर खरीद प्रक्रिया और केंद्र की व्यवस्थाओं के संबंध में उनकी प्रतिक्रिया भी ली।

केंद्र प्रभारी आशुतोष सिंह ने एसडीएम को अवगत कराया कि शासन द्वारा निर्धारित मानकों के अनुरूप ही किसानों का गेहूं क्रय किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान प्रगतिशील किसान राम कीर्ति शुक्ला, बैरवा के ग्राम प्रधान वंशराज मौर्या सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय किसान और संबंधित कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

Voice Of News 24 

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.