बर्डपुर
सिद्धार्थनगर जनपद में शासन की मंशानुसार जन-समस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु आज शुक्रवार को विकास खंड बर्डपुर की ग्राम पंचायत बर्डपुर नंबर-7 स्थित रमवापुर प्राथमिक विद्यालय में भव्य ‘ग्राम चौपाल’ का आयोजन किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद में शासन की मंशानुसार जन-समस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु आज शुक्रवार को विकास खंड बर्डपुर की ग्राम पंचायत बर्डपुर नंबर-7 स्थित रमवापुर प्राथमिक विद्यालय में भव्य ‘ग्राम चौपाल’ का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी डॉ. शिवशरणप्पा जीएन की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों को उनकी दहलीज पर ही न्याय और सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाना रहा।
कार्यक्रम का शुभारंभ खंड विकास अधिकारी द्वारा जिलाधिकारी का स्वागत कर किया गया। ग्रामीणों को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि प्रशासन का लक्ष्य केवल कागजी कार्यवाही नहीं, बल्कि धरातल पर समस्याओं का समाधान करना है। उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुँचाई जाए।
सीमावर्ती विकास और किसान कल्याण पर जोर
नेटवर्क और सड़कें
जिलाधिकारी ने विशेष रूप से सीमावर्ती गाँवों में बेहतर नेटवर्क कनेक्टिविटी और सड़कों की हालत दुरुस्त करने पर जोर दिया, ताकि दुर्गम क्षेत्रों के लोगों को मुख्यधारा से जोड़ा जा सके।
किसान हित
गेहूँ की खरीद न्यूनतम समर्थन मूल्य पर सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही, उन्होंने किसानों से फार्मर रजिस्ट्री कराने की अपील की, जिससे खाद, बीज और अन्य सरकारी सुविधाओं का लाभ बिना किसी बाधा के मिल सके।
फसल बीमा व सम्मान निधि: प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत क्षतिपूर्ति और किसान सम्मान निधि की लंबित समस्याओं को तत्काल हल करने के निर्देश दिए गए।
स्वास्थ्य और सामाजिक सुरक्षा को प्राथमिकता
जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य सेवाओं पर बल देते हुए पात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाने में तेजी लाने को कहा, ताकि उन्हें 5 लाख रुपये तक के निःशुल्क इलाज की सुविधा मिल सके। इसके अलावा वृद्धा, विधवा और दिव्यांग पेंशन के मामलों में वंचितों को तत्काल लाभ दिलाने।राशन वितरण प्रणाली में पूर्ण पारदर्शिता बनाए रखने।वरासत (उत्तराधिकार) और भूमि विवाद के मामलों को प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध तरीके से निस्तारित करने के निर्देश दिए गए।
इस चौपाल में राजस्व, पुलिस, विकास, स्वास्थ्य और कृषि विभाग सहित जिले के तमाम आला अधिकारी मौजूद रहे। जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को जवाबदेही के साथ कार्य करने की चेतावनी दी ताकि ग्रामीणों को अपनी छोटी-छोटी समस्याओं के लिए जिला मुख्यालय के चक्कर न काटने पड़ें।
गोरखपुर : बंद दुकान में मिला था युवती का सड़ा-गला शव, पुलिसिया जांच में हत्या का हुआ खुलासा, हिरासत में हत्यारा
https://t.co/84UGH2vuKq@gorakhpurpolice
— Voice of News 24 (@VOfnews24) April 17, 2026






















