निचलौल से दिल दहला देने वाली घटना, संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता का फंदे से लटकता मिला शव, मचा हड़कंप

महराजगंज

जनपद महराजगंज के निचलौल कोतवाली क्षेत्र में अज्ञात कारणों से एक महिला ने आत्महत्या कर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज के निचलौल थाना क्षेत्र अंतर्गत औराटार गांव में बृहस्पतिवार को एक विवाहिता ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान सोनी यादव (26) पत्नी नाथू यादव के रूप में हुई है।

सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को पता चला कि परिजनों ने मृतका के शव को फंदे से उतारकर घर के बाहर तख्त पर लिटाया था।

वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 संवाददाता के मुताबिक, सोनी यादव का विवाह 12 फरवरी 2019 को नाथू यादव (28) से हुआ था। नाथू और उनके भाई राम दरस (25) वर्तमान में बेंगलुरु में रोजी-रोटी के सिलसिले में रहते हैं। रामदरस की पत्नी फूल कली अपने मायके में हैं। घर पर मृतका के दो बच्चे अनन्या (5) और आयुष (2), ससुर राधेश्याम पुत्र वासुदेव और सास पार्वती ही रहते हैं।

पुलिस ने मृतका के शव को नियमानुसार कब्जे में लेकर पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है।

इस संबंध में थाना प्रभारी अखिलेश वर्मा ने बताया कि अभी तक मृतका के ससुराल या मायके पक्ष से कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। पुलिस मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई कर रही है।

Voice Of News 24