सिद्धार्थनगर: नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार; मिश्रौलिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई

मिश्रौलिया

सिद्धार्थनगर जनपद के थाना मिश्रौलिया क्षेत्र में एक नाबालिग के साथ हुए दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मुख्य आरोपी को घटना के 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के थाना मिश्रौलिया क्षेत्र में एक नाबालिग के साथ हुए दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मुख्य आरोपी को घटना के 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। आज गुरुवार को हुई इस गिरफ्तारी को पुलिस प्रशासन की एक बड़ी कामयाबी माना जा रहा है।

त्वरित कार्रवाई और टीम का गठन

नाबालिग से दुष्कर्म का मामला दर्ज होते ही पुलिस महकमे में हलचल तेज हो गई थी। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर आरोपी की जल्द गिरफ्तारी के लिए एक विशेष टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने आरोपी के संभावित ठिकानों पर ताबड़तोड़ दबिश दी और स्थानीय सूचना तंत्र के साथ-साथ तकनीकी साक्ष्यों की मदद ली।

सटीक लोकेशन मिलने के बाद, प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने योजनाबद्ध तरीके से घेराबंदी की। पुलिस ने मक्कीहसन पुत्र अकबाल, निवासी केवटली (थाना इटवा) को बढ़या तिराहा से उस समय धर दबोचा जब वह फरार होने की फिराक में था।

पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की सुसंगत धाराओं और पॉक्सो (POCSO) एक्ट के तहत पहले ही मुकदमा पंजीकृत किया जा चुका है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी से पूछताछ की गई और आवश्यक कानूनी कागजी कार्रवाई पूरी करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

इस त्वरित सफलता में प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार श्रीवास्तव के साथ उपनिरीक्षक जगत नारायण यादव, हेड कांस्टेबल राकेश कुमार, पंकज दूबे और कांस्टेबल बीरेन्द्र यादव की टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पुलिस की इस सक्रियता की क्षेत्र में सराहना हो रही है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.