बलिया: हत्या के प्रयास का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार; बांसडीह रोड पुलिस को मिली बड़ी सफलता

बलिया

बलिया जनपद में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे सघन अभियान के तहत बांसडीह रोड पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बलिया जनपद में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे सघन अभियान के तहत बांसडीह रोड पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी को बिगही तिराहे के पास से दबोचा।

जानकारी के अनुसार, वादी (ई-रिक्शा चालक) ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि जब वह बिगही से अपना ई-रिक्शा लेकर हरिजन बस्ती के पास पहुँचा, तो मनीष ठाकुर, विकास बिन्द और बिटटू यादव ने उसे रोक लिया। आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और हत्या की नीयत से चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में वादी को गंभीर चोटें आई थीं, जिसके बाद पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया था।

पुलिस अधीक्षक श्री ओमवीर सिंह के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) दिनेश कुमार शुक्ला व क्षेत्राधिकारी बांसडीह जयशंकर मिश्रा के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष वंशबहादुर सिंह के नेतृत्व में टीम गठित की गई थी। गुरुवार दोपहर करीब 01:25 बजे, उप-निरीक्षक सत्येन्द्र चौधरी को मुखबिर से सूचना मिली कि वांछित अभियुक्त बिगही तिराहे पर मौजूद है। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया।

पकड़े गए अभियुक्त की पहचान विकास बिन्द (19 वर्ष) पुत्र अक्षय लाल बिन्द, निवासी ग्राम पुरास, थाना बांसडीह रोड, जनपद बलिया के रूप में हुई है।

पुलिस ने अभियुक्त के विरुद्ध मु0अ0सं0 51/2026 के तहत धारा 109/352/351(3) BNS के अंतर्गत आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहाँ से उसे जेल भेज दिया गया है। मामले के अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.