बुलंदशहर: जनपद टॉपर लक्ष्य भाटी का कांग्रेस नेताओं ने किया भव्य सम्मान; उज्ज्वल भविष्य की कामना

बुलंदशहर

सीबीएसई हाईस्कूल परीक्षा में बुलंदशहर जनपद और डीपीएस विद्यालय का नाम रोशन करने वाले मेधावी छात्र लक्ष्य भाटी की ऐतिहासिक सफलता पर गुरुवार को कांग्रेस नेताओं ने उनके आवास पहुँचकर भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सीबीएसई हाईस्कूल परीक्षा में बुलंदशहर जनपद और डीपीएस विद्यालय का नाम रोशन करने वाले मेधावी छात्र लक्ष्य भाटी की ऐतिहासिक सफलता पर गुरुवार को कांग्रेस नेताओं ने उनके आवास पहुँचकर भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया। कैलाशपुरी स्थित आवास पर आयोजित इस कार्यक्रम में लक्ष्य भाटी को बुके भेंट कर और उनके दादाजी को मिठाई खिलाकर सम्मानित किया गया।

शहर अध्यक्ष इंजीनियर रवि लोधी की अध्यक्षता में आयोजित इस समारोह में वक्ताओं ने लक्ष्य की सफलता को युवाओं के लिए प्रेरणा बताया। इंजीनियर रवि लोधी ने लक्ष्य के दादाजी (सेवानिवृत्त मैनेजर, एफसीआई) के साथ अपने पुराने पारिवारिक रिश्तों का उल्लेख करते हुए कहा कि लक्ष्य ने अपने परिवार के उत्तम संस्कारों और कठिन परिश्रम से यह मुकाम हासिल किया है।

पूर्व जिलाध्यक्ष ठाकुर राकेश भाटी और उपाध्यक्ष/कोऑर्डिनेटर ज्ञानेंद्र सिंह राघव ने संयुक्त रूप से कहा कि लक्ष्य भाटी ने न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे जनपद का मान बढ़ाया है। उन्होंने युवा पीढ़ी से आह्वान किया कि वे लक्ष्य की लगनशीलता का अनुसरण करें और देश सेवा के मार्ग पर आगे बढ़ें। साथ ही, उन्होंने समाज के समर्थ लोगों से ऐसे मेधावी छात्रों को प्रोत्साहित करने की अपील की।

सम्मान से उत्साहित लक्ष्य भाटी ने अपनी सफलता का श्रेय अपने शिक्षकों, माता-पिता और परिजनों के मार्गदर्शन को दिया। उन्होंने अपने भविष्य के संकल्प को साझा करते हुए कहा कि उनका लक्ष्य बेहतर उच्च शिक्षा प्राप्त कर एक उच्च प्रशासनिक अधिकारी बनना है, ताकि वे राष्ट्र सेवा कर सकें और अपने प्रदेश व जनपद का नाम रोशन कर सकें।

इस अवसर पर पूर्व जिला कोषाध्यक्ष आदेश मुद्गल, पूर्व शहर अध्यक्ष सभासद नाफे अंसारी, पूर्व जिला उपाध्यक्ष अनवर चौहान, शहर ब्लॉक अध्यक्ष शाहनवाज शेख, मंडल अध्यक्ष अभिलाष वाल्मीकि, अमीन भाई, वार्ड अध्यक्ष अनिकेत चौटाला और रवि वाल्मीकि सहित दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ता और स्थानीय गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

 

Voice Of News 24