सिद्धार्थनगर: ‘मिशन शक्ति 5.0’ के तहत कादीराबाद में जागरूकता अभियान; छात्राओं को बताए सुरक्षा के गुर

डुमरियागंज

सिद्धार्थनगर जनपद में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के लिए संचालित ‘मिशन शक्ति फेज 5.0’ (द्वितीय चरण) के अंतर्गत गुरुवार को डुमरियागंज पुलिस ने प्रभावी जागरूकता अभियान चलाया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के लिए संचालित ‘मिशन शक्ति फेज 5.0’ (द्वितीय चरण) के अंतर्गत गुरुवार को डुमरियागंज पुलिस ने प्रभावी जागरूकता अभियान चलाया। थाना डुमरियागंज की मिशन शक्ति टीम ने उच्च माध्यमिक विद्यालय कादीराबाद पहुँचकर छात्राओं और महिलाओं को सुरक्षा कल्प, नए कानूनों और विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी।

हेल्पलाइन नंबरों की दी गई विस्तृत जानकारी

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के आदेशानुसार और क्षेत्राधिकारी डुमरियागंज बृजेश कुमार वर्मा व प्रभारी निरीक्षक श्रीप्रकाश यादव के कुशल नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में पुलिस टीम ने आपातकालीन स्थिति में सहायता प्राप्त करने के लिए विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों के बारे में जागरूक किया:

1090: वूमेन पावर हेल्पलाइन

112: पुलिस आपातकालीन सेवा

1930: साइबर अपराध हेल्पलाइन

1076: मुख्यमंत्री हेल्पलाइन

1098: चाइल्ड हेल्पलाइन

181: महिला हेल्पलाइन

सरकारी योजनाओं के प्रति किया सजग
मिशन शक्ति टीम ने उपस्थित महिलाओं और बालिकाओं को शासन द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया, जिनमें मुख्य रूप से शामिल हैं.

मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना एवं निराश्रित महिला पेंशन योजना।

प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना एवं मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना।

रानी लक्ष्मी बाई बाल एवं महिला सम्मान कोष तथा नारी शक्ति वंदन अधिनियम।

साइबर सुरक्षा और एंटी रोमियो अभियान

टीम ने छात्राओं को वर्तमान समय में बढ़ते साइबर अपराधों से सतर्क रहने और सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग की सलाह दी। साथ ही, एंटी रोमियो टीम ने सुरक्षा का भरोसा दिलाते हुए बताया कि किसी भी प्रकार की छेड़खानी या असुरक्षा महसूस होने पर बिना डरे तत्काल पुलिस को सूचित करें।इस अवसर पर विद्यालय का स्टाफ, भारी संख्या में छात्राएं और पुलिस विभाग के मिशन शक्ति टीम के सदस्य मौजूद रहे।

 


Voice Of News 24