बुलंदशहर: अंबेडकर जयंती पर शोभायात्रा की सूचना से गांव बना छावनी; भारी सुरक्षा के बीच संपन्न हुआ कार्यक्रम

अहमदगढ़

बुलंदशहर जनपद के अहमदगढ़ थाना क्षेत्र स्थित ग्राम जगदीशपुर में गुरुवार को डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर शोभायात्रा निकालने की चर्चाओं ने प्रशासनिक अमले को अलर्ट मोड पर ला दिया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के अहमदगढ़ थाना क्षेत्र स्थित ग्राम जगदीशपुर में गुरुवार को डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर शोभायात्रा निकालने की चर्चाओं ने प्रशासनिक अमले को अलर्ट मोड पर ला दिया। बिना अनुमति शोभायात्रा निकालने की सूचना पर प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पूरे गांव को छावनी में तब्दील कर दिया। हालांकि, बाद में अधिकारियों की मौजूदगी में शांतिपूर्ण ढंग से बाबा साहब की जयंती मनाई गई।

बिना अनुमति शोभायात्रा की सूचना पर मचा हड़कंप

जानकारी के अनुसार, जगदीशपुर गांव के युवाओं और भीम आर्मी के कुछ कार्यकर्ताओं द्वारा गुरुवार को शोभायात्रा निकालने की तैयारी की जा रही थी। ग्रामीणों ने इसके लिए उपजिलाधिकारी (SDM) से अनुमति मांगी थी, लेकिन प्रशासन की ओर से परमिशन नहीं मिली। बावजूद इसके, सुबह पुलिस को सूचना मिली कि ग्रामीण शोभायात्रा निकालने के संकल्प पर अडिग हैं।

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए अहमदगढ़ थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह ने उच्चाधिकारियों को अवगत कराया। देखते ही देखते शिकारपुर एसडीएम अरुण कुमार वर्मा और सीओ शशांक श्रीवास्तव आसपास के कई थानों की पुलिस फोर्स और पीएसी (PAC) बल के साथ गांव पहुँच गए। गांव के हर चौराहे और संवेदनशील मोड़ पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया।

एसडीएम और सीओ ने ग्रामीणों के साथ वार्ता की और उन्हें कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए समझाया। प्रशासन की देखरेख में पंचायत भवन में डॉ. भीमराव अंबेडकर के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलन और माल्यार्पण किया गया। अनुयायियों ने हर्षोल्लास के साथ बाबा साहब को पुष्पांजलि अर्पित की और शांतिपूर्ण ढंग से जयंती मनाई।

एसडीएम अरुण कुमार वर्मा ने बताया कि गांव में सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए थे। बाबा साहब के अनुयायियों द्वारा शांतिपूर्ण तरीके से जयंती मनाई गई है और गांव में किसी भी प्रकार का वाद-विवाद नहीं है। कार्यक्रम संपन्न होने के बाद प्रशासन और पुलिस विभाग ने राहत की सांस ली।

 

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.