महराजगंज: बागापर में ‘मिशन शक्ति’ का शंखनाद; छात्राओं को सुरक्षा और अधिकारों के प्रति किया गया जागरूक

महराजगंज

महराजगंज जनपद में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा एवं स्वावलंबन के लिए चलाए जा रहे ‘मिशन शक्ति फेज 5.0’ के अंतर्गत गुरुवार को थाना चौक की पुलिस टीम ने जन-जागरूकता अभियान चलाया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा एवं स्वावलंबन के लिए चलाए जा रहे ‘मिशन शक्ति फेज 5.0’ के अंतर्गत गुरुवार को थाना चौक की पुलिस टीम ने जन-जागरूकता अभियान चलाया। मिशन शक्ति एवं एंटी रोमियो टीम ने उत्तिमा देवी रामनयन दास इंटरमीडिएट कॉलेज, मधुबनी पहुँचकर छात्र-छात्राओं को सुरक्षा कल्प और सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बालिकाओं को निडर बनाना और उन्हें सरकार द्वारा प्रदान की जा रही सुरक्षा सुविधाओं से अवगत कराना था। पुलिस टीम ने छात्राओं को बताया कि किसी भी विषम परिस्थिति में वे घबराने के बजाय सुरक्षा नंबरों का उपयोग करें। टीम ने विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों के बारे में विस्तार से जानकारी दी

1090: वूमेन पावर हेल्पलाइन

112: पुलिस आपातकालीन सेवा

1930: साइबर अपराध हेल्पलाइन

181: महिला हेल्पलाइन

1076: मुख्यमंत्री हेल्पलाइन

सुरक्षा के साथ-साथ टीम ने समाज में व्याप्त कुरीतियों जैसे बाल विवाह, दहेज प्रथा और घरेलू हिंसा के खिलाफ भी आवाज बुलंद की। छात्राओं को बताया गया कि शिक्षा ही सशक्तिकरण का सबसे बड़ा हथियार है। इस दौरान ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ और सखी-वन स्टॉप सेंटर जैसी योजनाओं के बारे में बताते हुए जागरूक करने वाले पंपलेट भी वितरित किए गए।

छात्राओं को पॉस्को एक्ट (POCSO Act) और मिशन शक्ति से जुड़ी अन्य कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जागरूक किया गया, ताकि वे अपने कानूनी अधिकारों को समझ सकें। एंटी रोमियो टीम ने विद्यालय के आसपास गश्त कर छात्राओं को सुरक्षित माहौल का भरोसा दिलाया।इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य, शिक्षकगण, भारी संख्या में छात्र-छात्राएं और मिशन शक्ति टीम के सदस्य मौजूद रहे।

Voice Of News 24

 

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.