महराजगंज: फरेंदा के विधायक चौराहे पर स्थित होटल में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख

फरेंदा

महराजगंज जनपद के फरेंदा थाना क्षेत्र अंतर्गत विधायक चौराहा नौड़िहवा में गुरुवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक प्रसिद्ध होटल में अचानक भीषण आग लग गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के फरेंदा थाना क्षेत्र अंतर्गत विधायक चौराहा नौड़िहवा में गुरुवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक प्रसिद्ध होटल में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी भयावह थी कि उसने देखते ही देखते पूरे होटल को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे होटल में रखा सारा कीमती सामान जलकर खाक हो गया।

जानकारी के अनुसार, विधायक चौराहा नौड़िहवा स्थित लाल जी के होटल में अज्ञात कारणों से आग लग गई। जब तक लोग कुछ समझ पाते, आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। होटल के अंदर से उठती आग की लपटों और धुएं के गुबार को देखकर स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग पर काबू पाना मुश्किल हो गया।

घटना की सूचना तत्काल फायर ब्रिगेड और स्थानीय पुलिस को दी गई। मौके पर पहुँची फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह से काबू पाया। हालांकि जब तक आग बुझाई गई तब तक होटल के अंदर रखा फर्नीचर, राशन और अन्य उपकरण जलकर राख हो चुके थे।

हादसे के दौरान फरेंदा थाने की पुलिस भी मौके पर मौजूद रही। पुलिस टीम ने भीड़ को नियंत्रित किया और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की। गनीमत यह रही कि इस अग्निकांड में किसी जनहानि की सूचना नहीं है, लेकिन होटल मालिक को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है। पुलिस और दमकल विभाग अब आग लगने के कारणों की जांच कर रहे हैं।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.