सिद्धार्थनगर: भारत-नेपाल बॉर्डर पर ‘ऑपरेशन कवच’ के तहत सुरक्षा सख्त; पुलिस और SSB ने संयुक्त रूप से किया पैदल गश्त

ककरहवा

सिद्धार्थनगर जनपद के भारत-नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था को अभेद्य बनाने और तस्करी व अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए गुरुवार को ‘ऑपरेशन कवच’ के तहत विशेष अभियान चलाया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के भारत-नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था को अभेद्य बनाने और तस्करी व अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए गुरुवार को ‘ऑपरेशन कवच के तहत विशेष अभियान चलाया गया। ककरहवा बॉर्डर पर मोहाना पुलिस और सशस्त्र सीमा बल (SSB) की संयुक्त टीम ने पैदल गश्त कर सीमावर्ती क्षेत्रों का जायजा लिया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के आदेशानुसार और अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद व क्षेत्राधिकारी सदर विश्वजीत सौरयान के निर्देशन में यह कार्रवाई सुनिश्चित की गई। गश्त से पूर्व 43वीं वाहिनी एसएसबी ककरहवा के कमांडेंट श्री उज्जवल दत्ता और मोहाना थाना क्षेत्र की ककरहवा चौकी के इंचार्ज SI प्रदीप कुमार सिंह ने बल के साथ संयुक्त रूप से एक गोष्ठी (बैठक) की। इस बैठक में तस्करी रोकने और संदिग्धों की पहचान के लिए आपसी तालमेल पर जोर दिया गया।

थानाध्यक्ष मोहाना जितेन्द्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस और एसएसबी के जवानों ने अंतर्राष्ट्रीय सीमा के पिलर संख्या और संदिग्ध रास्तों पर पैदल गश्त की। ऑपरेशन कवच के तहत सुरक्षा बलों ने आने-जाने वाले संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की सघन चेकिंग की। जवानों ने सीमावर्ती ग्रामीणों से भी संवाद किया और उन्हें किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल सुरक्षा एजेंसियों को देने के लिए प्रेरित किया।

अधिकारियों का कहना है कि ऑपरेशन कवच का मुख्य उद्देश्य सीमा पार से होने वाली मादक पदार्थों की तस्करी, मानव तस्करी और अवांछित तत्वों के प्रवेश को पूरी तरह रोकना है। अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर पुलिस और एसएसबी की इस संयुक्त पेट्रोलिंग से अपराधियों में हड़कंप है और सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह अलर्ट मोड पर है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.