शोहरतगढ़
सिद्धार्थनगर जनपद के भारत-नेपाल सीमा पर नशीली दवाओं की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे सघन अभियान के तहत शोहरतगढ़ पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम को एक महत्वपूर्ण सफलता मिली है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के भारत-नेपाल सीमा पर नशीली दवाओं की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे सघन अभियान के तहत शोहरतगढ़ पुलिस और एसएसबी ( की संयुक्त टीम को एक महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने खुनुवा बाजार चेक पोस्ट के पास चेकिंग के दौरान एक नेपाली नागरिक को अवैध नशीले कैप्सूल और संदिग्ध तरल पदार्थ के साथ दबोचा है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के आदेशानुसार और अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद व क्षेत्राधिकारी मंयक द्विवेदी के निर्देशन में थाना प्रभारी नवीन कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस व एसएसबी की टीम खुनुवा बॉर्डर पर संदिग्धों की निगरानी कर रही थी। इसी दौरान टीम ने एक संदिग्ध युवक को रोककर उसकी तलाशी ली।
अभियुक्त के पास से पुलिस ने सामान बरामद किया है .
नशीले कैप्सूल: 76 अदद Ace Proxyvon Spas।
संदिग्ध पदार्थ: कफ सिरप जैसा दिखने वाला करीब 0.762 किलोग्राम तरल पदार्थ।
अन्य: 01 मोबाइल फोन और 355 रुपये नेपाली मुद्रा।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान
पकड़े गए आरोपी की पहचान विशाल थापा पुत्र जीवन थापा, निवासी ग्राम पीपरहवा, जिला रुपनदेही (नेपाल) के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपी ने सीमा पार नशीली दवाओं की सप्लाई की बात स्वीकार की है।
इस बरामदगी के आधार पर थाना शोहरतगढ़ में अभियुक्त के विरुद्ध मु0अ0स0 63/2026 के तहत NDPS Act की धारा 8/21/23 के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया गया है। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहाँ से उसे जेल भेज दिया गया है।
बलिया: खाकी शर्मसार! चार्जशीट के बदले अस्मत मांगने वाले क्राइम इंस्पेक्टर और थानाध्यक्ष सस्पेंडhttps://t.co/1JfLi2bFK2
— Voice of News 24 (@VOfnews24) April 15, 2026






















