सिद्धार्थनगर: रिटायरमेंट की जमापूंजी पर दलालों ने डाला डाका; जमीन के नाम पर रिटायर्ड फार्मासिस्ट से 42 लाख की ठगी

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद में जमीन के नाम पर धोखाधड़ी का एक बड़ा मामला सामने आया है, जहाँ चार जालसाज दलालों ने एक रिटायर्ड फार्मासिस्ट को अपना शिकार बनाया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद में जमीन के नाम पर धोखाधड़ी का एक बड़ा मामला सामने आया है, जहाँ चार जालसाज दलालों ने एक रिटायर्ड फार्मासिस्ट को अपना शिकार बनाया। बेहतरीन जमीन दिलाने का झांसा देकर दलालों ने कर्मचारी से लगभग 42 लाख रुपये हड़प लिए। पीड़ित की तहरीर पर सिद्धार्थनगर कोतवाली पुलिस ने चार ब्रोकर्स के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, पीड़ित रमेश चंद्र वर्ष 2022 में फार्मासिस्ट के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। रिटायरमेंट के बाद उन्होंने जमीन खरीदने की योजना बनाई, जिसका फायदा उठाते हुए दलालों ने उन्हें अपने जाल में फंसा लिया। दलाल उन्हें दूसरों की कीमती जमीनें दिखाकर गुमराह करते रहे और किस्तों में उनसे मोटी रकम वसूल ली।

रजिस्ट्री के नाम पर देते रहे झांसा

जब रमेश चंद्र ने जमीन की रजिस्ट्री करने का दबाव बनाया, तो ब्रोकर्स टालमटोल करने लगे। शक होने पर जब पीड़ित ने स्वयं जमीन के मालिकाना हक की तहकीकात की, तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। जिस जमीन का सौदा हुआ था, वह वास्तव में किसी अन्य व्यक्ति की थी। इसके बाद जब उन्होंने अपने पैसे वापस मांगे, तो जालसाजों ने पैसे देने से साफ इनकार कर दिया।

बेटी ने सुनाई आपबीती

पीड़ित की बेटी शुभांगी ने बताया कि उनके पिता ने अपनी पूरी सेवा की मेहनत की कमाई इस उम्मीद में लगा दी थी कि एक अच्छी जमीन मिल जाएगी। उन्होंने बताया कि दलाल अब न तो जमीन दे रहे हैं और न ही रुपये वापस कर रहे हैं, जिससे पूरा परिवार मानसिक रूप से परेशान है।

सिद्धार्थनगर कोतवाली पुलिस ने रमेश चंद्र की शिकायत पर चार नामजद ब्रोकर्स के विरुद्ध एफआईआर (FIR) दर्ज कर ली है। पुलिस मामले के साक्ष्य जुटा रही है और आरोपियों की तलाश में जुटी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही दोषियों को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

 

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.