बागापार
महराजगंज जनपद के सदर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा कटहरा खास मेंआज गुरुवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब प्रेम प्रसंग के चलते एक युवक मोबाइल टावर पर चढ़ गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के सदर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा कटहरा खास मेंआज गुरुवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब प्रेम प्रसंग के चलते एक युवक मोबाइल टावर पर चढ़ गया। युवक टावर से कूदकर जान देने की धमकी दे रहा था, जिसे देख ग्रामीणों और पुलिस प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए। करीब तीन घंटे तक चले इस हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद पुलिस ने युवक को सुरक्षित नीचे उतारने में सफलता प्राप्त की।
शादी की जिद और मानसिक तनाव
जानकारी के अनुसार, कटहरा निवासी इंसाद पुत्र सेराजुद्दीन का एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसी बीच जब उसे जानकारी मिली कि युवती की शादी कहीं और तय हो गई है, तो वह मानसिक रूप से व्यथित हो गया। युवती से शादी करने की जिद पर अड़ा युवक विरोध स्वरूप गांव में ही स्थित मोबाइल टावर के शिखर पर जा चढ़ा।
पुलिस की सूझबूझ से बची जान
घटना की सूचना मिलते ही बागापार चौकी प्रभारी नागेंद्र मणि के नेतृत्व में पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुँची। टावर के नीचे बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। पुलिसकर्मियों ने बेहद धैर्य के साथ युवक से बातचीत की और उसे लगातार समझाने का प्रयास किया। लगभग तीन घंटे की कड़ी मशक्कत और मान-मनौव्वल के बाद युवक को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया।
कोतवाल निर्भय सिंह ने बताया कि युवक को सुरक्षित बचा लिया गया है। उसे हिरासत में लेकर कोतवाली लाया गया है, जहाँ उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस इस मामले में शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु आवश्यक विधिक कार्रवाई कर रही है।
बलिया: खाकी शर्मसार! चार्जशीट के बदले अस्मत मांगने वाले क्राइम इंस्पेक्टर और थानाध्यक्ष सस्पेंडhttps://t.co/1JfLi2bFK2
— Voice of News 24 (@VOfnews24) April 15, 2026






















