जौनपुर: 26 हजार न्यूनतम वेतन की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन

जौनपुर

जौनपुर उत्तर प्रदेश उत्तराखंड मेडिकल एंड सेल्स रिप्रेजेंटेटिव्स एसोसिएशन ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट परिसर में अपनी मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

जौनपुर उत्तर प्रदेश उत्तराखंड मेडिकल एंड सेल्स रिप्रेजेंटेटिव्स एसोसिएशन ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट परिसर में अपनी मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। जिला सचिव अजय चौरसिया के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी को पत्र सौंपकर श्रम कानूनों के उल्लंघन और कार्यकर्ताओं के दमन पर गहरी चिंता व्यक्त की।

यूनियन नेताओं ने आरोप लगाया कि नियोक्ता अनुचित श्रम प्रथाएं अपना रहे हैं और लोकतांत्रिक विरोध को दबाने के लिए श्रमिकों पर झूठे पुलिस मुकदमे दर्ज करा रहे हैं। संगठन ने नोएडा, गुरुग्राम और पूरे एनसीआर क्षेत्र में मजदूर आंदोलनों के दमन की कड़ी निंदा करते हुए गिरफ्तार कार्यकर्ताओं की बिना शर्त रिहाई और उन पर दर्ज फर्जी केस वापस लेने की मांग की है।

प्रमुख मांगें

सभी श्रमिकों के लिए 26,000 रुपये न्यूनतम मासिक वेतन लागू हो।

8 घंटे का कार्य दिवस सुनिश्चित कर ओवरटाइम का दोगुना भुगतान मिले।

महंगाई को देखते हुए सेल्स कर्मचारियों के यात्रा भत्ते (TA/DA) में वृद्धि की जाए।

ठेका प्रथा समाप्त कर कर्मचारियों का नियमितीकरण किया जाए।

एसोसिएशन ने सरकार से तत्काल त्रिपक्षीय वार्ता बुलाने और ट्रेड यूनियनों के संवैधानिक अधिकारों की रक्षा करने की अपील की है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.