जौनपुर: तारा कॉन्वेंट में ‘नारी शक्ति वंदन’ अभियान का भव्य आगाज, छात्राओं ने बनाई विशाल मानव श्रृंखला

जौनपुर

जौनपुर जनपद के शकरमंडी स्थित तारा कॉन्वेंट गर्ल्स इंटर कॉलेज में आज, 16 अप्रैल को ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ के अंतर्गत प्रथम दिवस का कार्यक्रम अत्यंत गरिमा और उत्साह के साथ मनाया गया।

जौनपुर जनपद के शकरमंडी स्थित तारा कॉन्वेंट गर्ल्स इंटर कॉलेज में आज, 16 अप्रैल को ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ के अंतर्गत प्रथम दिवस का कार्यक्रम अत्यंत गरिमा और उत्साह के साथ मनाया गया। शासन के निर्देशानुसार आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं में सशक्तिकरण और सामाजिक जागरूकता का संचार करना रहा।

 

‘सशक्त नारी – विकसित भारत’ का दिया संदेश

बेसिक एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग के सचिवालय तथा जिला विद्यालय निरीक्षक के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण “नारी शक्ति मानव श्रृंखला” रही। विद्यालय की कक्षा 9वीं से 12वीं तक की सैकड़ों छात्राओं और शिक्षिकाओं ने मिलकर एक भव्य मानव श्रृंखला बनाई। इस दौरान छात्राओं ने अपनी एकजुटता का प्रदर्शन करते हुए “सशक्त नारी – विकसित भारत” के संकल्प को दोहराया।

शिक्षकों और प्रबंधन का रहा विशेष सहयोग

यह सफल आयोजन विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिल कुमार मौर्य के कुशल नेतृत्व में संपन्न हुआ। कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षिका जूही श्रीवास्तव, श्वेता मौर्य, मंजू मणि, तहसीन फातमा, सोनी सेठ, रूपरेखा जायसवाल और शिक्षक संजय सहित समस्त विद्यालय परिवार का विशेष योगदान रहा।

प्रधानाचार्य ने बताया कि विद्यालय परिवार ऐसे आयोजनों के माध्यम से छात्राओं में आत्मविश्वास और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। इस अभियान के माध्यम से समाज में महिलाओं की भागीदारी और उनके अधिकारों के प्रति जागरूकता फैलाने का कार्य किया जा रहा है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.