लखीमपुर खीरी:गैस एजेंसी पर KYC के नाम पर अवैध वसूली का आरोप; ₹2000 तक में ब्लैक हो रहा सिलेंडर

धौरहरा

लखीमपुर खीरी जनपद के धौरहरा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली अमेठी ग्रामीण भारत गैस एजेंसी पर उपभोक्ताओं ने गंभीर आरोप लगाते हुए जमकर नाराजगी जाहिर की है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

लखीमपुर खीरी जनपद के धौरहरा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली अमेठी ग्रामीण भारत गैस एजेंसी पर उपभोक्ताओं ने गंभीर आरोप लगाते हुए जमकर नाराजगी जाहिर की है। ग्रामीणों का आरोप है कि एजेंसी संचालक सरकार द्वारा निशुल्क घोषित की गई ई-केवाईसी (e-KYC) प्रक्रिया के नाम पर ग्राहकों से खुलेआम धन उगाही कर रहे हैं।

KYC के नाम पर ₹100 से ₹400 की वसूली

एजेंसी पर केवाईसी अपडेट कराने पहुँच रहे उपभोक्ताओं का कहना है कि उनसे प्रति कनेक्शन 100 रुपये से लेकर 400 रुपये तक की मांग की जा रही है। गौरतलब है कि शासन के स्पष्ट निर्देश हैं कि उज्ज्वला और सामान्य गैस कनेक्शनों की केवाईसी प्रक्रिया पूरी तरह निशुल्क है, लेकिन यहाँ नियमों को ताक पर रखकर वसूली की जा रही है।

बुकिंग पर हफ़्तों का इंतजार, ब्लैक में तुरंत डिलीवरी

उपभोक्ताओं ने एजेंसी की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि सामान्य तरीके से बुकिंग कराने पर एक से दो सप्ताह तक गैस की आपूर्ति नहीं की जाती। सिलेंडर के लिए बार-बार चक्कर कटवाए जाते हैं। वहीं दूसरी ओर, आरोप है कि एजेंसी से ही 1400 रुपये से 2000 रुपये के बीच ब्लैक में सिलेंडर तुरंत उपलब्ध कराया जा रहा है। इस कालाबाजारी के कारण गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों का बजट पूरी तरह बिगड़ गया है।

प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग

गैस की किल्लत और अवैध वसूली से त्रस्त ग्रामीणों ने जिला पूर्ति अधिकारी और भारत गैस के क्षेत्रीय प्रबंधक से मामले की जांच करने की मांग की है। लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि कालाबाजारी पर रोक नहीं लगी और तय रेट पर गैस उपलब्ध नहीं कराई गई, तो वे प्रदर्शन को बाध्य होंगे।

क्या कहते हैं अधिकारी

इस प्रकरण में गैस एजेंसी संचालक का पक्ष फिलहाल प्राप्त नहीं हो सका है। वहीं, जिला पूर्ति विभाग के अधिकारियों का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है और लिखित शिकायत प्राप्त होते ही जांच कराकर दोषी एजेंसी संचालक के खिलाफ कठोर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.