बलरामपुर: नगर पालिका परिषद के 5 नामित सभासदों ने ली शपथ, विकास कार्यों को गति देने का लिया संकल्प

बलरामपुर

बलरामपुर जनपद के नगर पालिका परिषद बलरामपुर के सभागार में एक भव्य शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बलरामपुर जनपद के नगर पालिका परिषद बलरामपुर के सभागार में एक भव्य शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। राज्यपाल द्वारा नामित किए गए पांच नए सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। इस कार्यक्रम के साथ ही नगर पालिका की टीम को विस्तार मिला है, जिससे स्थानीय विकास कार्यों में नई ऊर्जा आने की उम्मीद है।

उपजिलाधिकारी (सदर) हेमंत गुप्ता ने विधिवत रूप से नामित सभासदों को शपथ दिलाई। पद की शपथ लेने वाले सदस्यों में नाम शामिल हैं .मनोज आर्य,जयंत सिंह धर्म,शौरभ तुलस्यान,सुनीत मिश्र,रत्ना श्रीवास्तव

समारोह में मुख्य रूप से उपस्थित सदर विधायक व पूर्व राज्य मंत्री पल्टूराम ने कहा कि प्रदेश सरकार नगर निकायों को सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है और इन नए सदस्यों के आने से जनहित के कार्यों में और तेजी आएगी। वहीं, भाजपा जिला अध्यक्ष रवि मिश्र ने विश्वास जताया कि ये सभी सदस्य जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरेंगे।

नगर पालिका परिषद के चेयरमैन डॉ. धीरेन्द्र प्रताप सिंह ने सभी नए सभासदों का स्वागत करते हुए शहर के सर्वांगीण विकास का संकल्प लिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि नगर पालिका प्रशासन का मुख्य फोकस साफ-सफाई, जल निकासी और बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने पर रहेगा।

कार्यक्रम के दौरान अधिशाषी अधिकारी  लाल चन्द्र मौर्य, जिला उपाध्यक्ष बृजेन्द्र तिवारी, संजय शुक्ल, महामंत्री डॉ. अजय सिंह पिक, जिला मीडिया प्रभारी डीपी सिंह बैस सहित बड़ी संख्या में सभासद, कार्यकर्ता और स्थानीय गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.