बुलंदशहर: पुलिस और स्वाट टीम की गौ तस्करों से मुठभेड़, जवाबी फायरिंग में एक बदमाश घायल

जहांगीराबाद

बुलंदशहर जनपद में अपराध और अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत जहांगीराबाद पुलिस और स्वाट टीम देहात को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद में अपराध और अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत जहांगीराबाद पुलिस और स्वाट टीम देहात को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। बुधवार/गुरुवार की दरमियानी रात नवीनगर के जंगलों में हुई मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने एक शातिर गौ तस्कर को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया है, जबकि उसके तीन साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार होने में सफल रहे।

जानकारी के अनुसार बताते चले की थाना जहांगीराबाद पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि नवीनगर के जंगलों में कुछ संदिग्ध व्यक्ति गौकशी की फिराक में हैं। सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस और स्वाट टीम ने इलाके की घेराबंदी कर कॉम्बिंग शुरू की। पुलिस टीम को देख बदमाशों ने जान से मारने की नीयत से फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के पैर में गोली लगी, जिससे वह घायल होकर गिर पड़ा।

गिरफ्तार घायल बदमाश की पहचान आशकीन पुत्र नवाब निवासी ग्राम बदरखाँ, थाना जहांगीराबाद के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, आशकीन एक शातिर गौ तस्कर है। उसने अपने साथियों के साथ मिलकर बीती 6 अप्रैल को ग्राम साखनी के जंगल में भी गौकशी की घटना को अंजाम दिया था, जिसके संबंध में थाना जहांगीराबाद में संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत था।

बरामदगी:01 जिंदा गौवंश,गौकशी के उपकरण (औजार),01 अवैध तमंचा (315 बोर),03 जिंदा कारतूस और 01 खोखा कारतूस

घायल बदमाश को तत्काल उपचार हेतु जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फरार तीन अन्य बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें जंगलों में लगातार कॉम्बिंग कर रही हैं। इस सफल कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक सुदेश कुमार, स्वाट टीम प्रभारी राजकुमार सिंह और उनकी संयुक्त टीम का मुख्य योगदान रहा

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.