सिद्धार्थनगर: चिल्हिया में कार और बाइक की जोरदार भिड़ंत, युवक की हालत नाजुक, गोरखपुर रेफर

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के चिल्हिया थाना क्षेत्र अंतर्गत मंगलवार की शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के चिल्हिया थाना क्षेत्र अंतर्गत मंगलवार की शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। चिल्हिया-पाल्टादेवी मार्ग पर एक तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

शाम 6 बजे हुआ हादसा

प्राप्त जानकारी के अनुसार बताते चले की घटना चिल्हिया कस्बे के पास शाम लगभग 6:00 बजे की है। ग्राम मुड़ली निवासी 22 वर्षीय राज पुत्र कपिल देव अपनी बाइक से मुड़ली से चिल्हिया की ओर जा रहा था। इसी दौरान सामने से आ रही एक अनियंत्रित कार ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक सड़क पर गिरकर लहूलुहान हो गया।

मेडिकल कॉलेज सिद्धार्थनगर से बीआरडी रेफर

हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को आनन-फानन में मेडिकल कॉलेज सिद्धार्थनगर पहुँचाया गया। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने युवक की हालत को अत्यंत चिंताजनक बताते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए बीआरडी मेडिकल कॉलेज, गोरखपुर रेफर कर दिया है।

पुलिस की कार्रवाई: चालक हिरासत में

सूचना मिलते ही चिल्हिया थाना पुलिस मौके पर पहुँच गई। थानाध्यक्ष राजेश गुप्ता ने बताया कि पुलिस ने दुर्घटना में शामिल कार को कब्जे में ले लिया है और चालक को हिरासत में ले लिया गया है। चालक की पहचान मिश्रौलिया थाना क्षेत्र निवासी नवसाद के रूप में हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और विधिक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।


Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.