महराजगंज: महिला अस्पताल में ‘मिशन शक्ति’ की गूँज, बालिकाओं को सिखाया ‘गुड टच-बैड टच’ का पाठ

महराजगंज

प्रदेश में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा व स्वावलंबन के लिए चलाये जा रहे ‘मिशन शक्ति फेज 5.0’ के तहत मंगलवार को महिला थाना टीम ने स्थानीय महिला अस्पताल परिसर में व्यापक जागरूकता अभियान चलाया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

प्रदेश में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा व स्वावलंबन के लिए चलाये जा रहे ‘मिशन शक्ति फेज 5.0’ के तहत मंगलवार को महिला थाना टीम ने स्थानीय महिला अस्पताल परिसर में व्यापक जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान एंटी रोमियो टीम ने अस्पताल परिसर और आसपास के क्षेत्रों में सघन चेकिंग कर संदिग्धों को कड़ी चेतावनी भी दी।

सुरक्षा के साथ शिक्षा पर जोर

अभियान के दौरान महिला पुलिसकर्मियों ने उपस्थित बालक-बालिकाओं से संवाद किया और उन्हें ‘गुड टच एवं बैड टच’ के बीच अंतर को विस्तार से समझाया। टीम ने बच्चों को प्रेरित किया कि किसी भी असहज स्थिति में वे तुरंत अपने अभिभावकों या पुलिस को सूचित करें।

हेल्पलाइन नंबरों की दी गई जानकारी

महिलाओं और छात्राओं को सशक्त बनाने के उद्देश्य से पुलिस टीम ने विभिन्न सरकारी सुरक्षा नंबरों के प्रति जागरूक किया। उन्हें बताया गया कि आपात स्थिति में वे बिना डरे निम्नलिखित नंबरों की सहायता ले सकती हैं .

1090: महिला पावर लाइन

181: महिला हेल्पलाइन

112: आपातकालीन सेवा

1930: साइबर हेल्प लाइन

सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध भरी हुंकार

जागरूकता कार्यक्रम में केवल सुरक्षा ही नहीं, बल्कि सामाजिक अधिकारों पर भी चर्चा हुई। पुलिस टीम ने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, सखी वन स्टॉप सेंटर और पॉक्सो एक्ट के बारे में जानकारी दी। साथ ही, बाल विवाह, दहेज प्रथा और घरेलू हिंसा जैसी कुरीतियों के खिलाफ आवाज उठाने की अपील की गई।

सशक्तीकरण का संकल्प

महिला थाना टीम ने स्पष्ट संदेश दिया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य महिलाओं के भीतर सुरक्षा की भावना पैदा करना और उन्हें उनके अधिकारों के प्रति सजग बनाना है। टीम ने कहा कि इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम भविष्य में भी निरंतर जारी रहेंगे ताकि जनपद में सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित किया जा सके।

 


Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.