सिद्धार्थनगर: विकास भवन में मनी डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती, अधिकारियों ने दी श्रद्धांजलि

सिद्धार्थनगर

उत्तर प्रदेश शासन के राष्ट्रीय एकीकरण अनुभाग के तत्वावधान में आज मंगलवार को विकास भवन सभागार में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती गौरवपूर्ण तरीके से मनाई गई। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

उत्तर प्रदेश शासन के राष्ट्रीय एकीकरण अनुभाग के तत्वावधान में आज मंगलवार को विकास भवन सभागार में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती गौरवपूर्ण तरीके से मनाई गई। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष, जिलाधिकारी और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने बाबा साहेब के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।

महापुरुष के जीवन संघर्ष को किया याद

कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष शीतल सिंह, जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन, मुख्य विकास अधिकारी बलराम सिंह और सांसद डुमरियागंज प्रतिनिधि एस.पी. अग्रवाल द्वारा दीप प्रज्ज्वलन और डॉ. अंबेडकर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया।

जिला पंचायत अध्यक्ष शीतल सिंह ने कहा कि डॉ. अंबेडकर शिक्षा और सामाजिक जागरूकता के महान प्रतीक थे। उन्होंने उनके प्रसिद्ध संदेश “शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो” को जीवन में उतारने पर जोर दिया।

जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने बाबा साहेब के जीवन संघर्ष को प्रेरणादायक बताते हुए अभिभावकों से अपील की कि वे बच्चों की शिक्षा पर विशेष ध्यान दें। उन्होंने संविधान द्वारा प्रदत्त अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और लोकतांत्रिक मूल्यों के महत्व पर भी प्रकाश डाला।

सांसद प्रतिनिधि एस.पी. अग्रवाल ने भारतीय संविधान को लोकतांत्रिक व्यवस्था की मजबूत नींव बताया और देश की एकता व सद्भाव में इसकी भूमिका की सराहना की।

मुख्य विकास अधिकारी बलराम सिंह ने सामाजिक न्याय और समानता के लिए डॉ. अंबेडकर द्वारा किए गए आजीवन संघर्ष को याद करते हुए कर्तव्यों के पालन को ही सच्ची श्रद्धांजलि बताया।

कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी ने जिला पंचायत अध्यक्ष को भारतीय संविधान की उद्देशिका भेंट की। कार्यक्रम का सफल संचालन सिद्धार्थ शंकर पांडेय द्वारा किया गया। इस दौरान एसएसबी के जवानों और अन्य वक्ताओं ने भी अपने विचार रखे।

क्षेत्राधिकारी नौगढ़ विश्वजीत सौरयान, पीडी नागेंद्र मोहन राम त्रिपाठी, डीसी मनरेगा संदीप सिंह, उप कृषि निदेशक अरविंद कुमार विश्वकर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।


Voice Of News 24

 

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.