लखीमपुर खीरी: कांग्रेस जनों ने धूमधाम से मनाई बाबा साहेब की जयंती, तीन दर्जन से अधिक स्थानों पर हुए कार्यक्रम

लखीमपुर खीरी

संविधान शिल्पी, भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर आज जनपद लखीमपुर खीरी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा व्यापक स्तर पर कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

संविधान शिल्पी, भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर आज जनपद लखीमपुर खीरी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा व्यापक स्तर पर कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। प्रदेशव्यापी आह्वान के तहत जिले में तीन दर्जन से अधिक स्थानों पर संगोष्ठी और माल्यार्पण कार्यक्रमों के जरिए बाबा साहेब को याद किया गया।

कैंप कार्यालय पर विचार गोष्ठी का आयोजन

इसी कड़ी में प्रातः 10:00 बजे गोला गोकर्णनाथ स्थित भारत भूषण कॉलोनी कैंप कार्यालय पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रहलाद पटेल की अध्यक्षता में एक विशेष गोष्ठी आयोजित की गई। कार्यक्रम की शुरुआत बाबा साहेब के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित कर की गई।

वक्ताओं ने रखे विचार, पदचिन्हों पर चलने का लिया संकल्प

गोष्ठी को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष प्रहलाद पटेल ने कहा कि डॉ. अंबेडकर का जीवन संघर्ष और उनके द्वारा बनाया गया संविधान ही आधुनिक भारत की असली शक्ति है। कार्यक्रम में मौजूद सभी वक्ताओं ने अपने विचार साझा किए और समाज के वंचित वर्गों के उत्थान के लिए बाबा साहेब के बताए रास्ते पर चलने का सामूहिक संकल्प लिया।

इस अवसर पर कांग्रेस के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता रहे मौजूद रामकुमार वर्मा (प्रदेश महासचिव, पिछड़ा वर्ग विभाग),प्रेम कुमार वर्मा (जिला उपाध्यक्ष),अजय शुक्ला, तरनजीत सिंह, सगीर अहमद।हिमांशु पटेल, सुभाष चन्द्र शुक्ला,अजीत जैन (नगर अध्यक्ष),कमलेश गुप्ता, योगेंद्र विक्रम पटेल, पुष्पेंद्र वर्मा,प्रदीप अर्कवंशी, नन्हे श्रीवास्तव, फकीर मोहम्मद, पंकज पटेल

कार्यक्रम में दो दर्जन से अधिक अन्य प्रमुख कांग्रेस जन भी उपस्थित रहे। जिले के विभिन्न ब्लॉकों और तहसीलों में भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दलित बस्तियों और सार्वजनिक स्थलों पर बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।


Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.