सिद्धार्थनगर: जोगिया उदयपुर पुलिस ने 3 वारंटियों को दबोचा, भेजा न्यायालय

सिद्धार्थनगर

उत्तर प्रदेश के जनपद सिद्धार्थनगर में अपराधियों और वारंटियों के विरुद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान को आज उस समय बड़ी सफलता मिली ।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

उत्तर प्रदेश के जनपद सिद्धार्थनगर में अपराधियों और वारंटियों के विरुद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान को आज उस समय बड़ी सफलता मिली जब थाना जोगिया उदयपुर की पुलिस टीम ने दबिश देकर तीन नफर वारंटियों को गिरफ्तार कर लिया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के आदेशानुसार और अपर पुलिस अधीक्षक प्रशान्त कुमार प्रसाद के कुशल निर्देशन में यह अभियान चलाया जा रहा है। क्षेत्राधिकारी बांसी शुबेन्दु सिंह के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष अभय सिंह ने पुलिस टीम के साथ मिलकर क्षेत्र में सक्रियता दिखाई और वांछितों की धरपकड़ शुरू की।

पुलिस के अनुसार, पकड़े गए वारंटियों में अशोक कुमार और उदयभान के खिलाफ लंबे समय से वाद लंबित था।

अशोक कुमार पुत्र चन्द्रप्रकाश (निवासी: कोयडा, थाना जोगिया उदयपुर) – धारा 323/504/506 भा.द.वि.

उदयभान पुत्र चन्द्रप्रकाश (निवासी: कोयडा, थाना जोगिया उदयपुर) – धारा 323/504/506 भा.द.वि.

पूर्णमासी पुत्र त्रिवेणी (निवासी: उदयपुर, थाना जोगिया उदयपुर) – आबकारी अधिनियम की धारा 60(1)

इन सभी को माननीय न्यायालय द्वारा जारी वारंट के आधार पर गिरफ्तार किया गया है। आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद पुलिस ने तीनों अभियुक्तों को न्यायालय सिद्धार्थनगर में पेशी के लिए रवाना कर दिया है।

 


Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.