महराजगंज:अग्निशमन सेवा स्मृति दिवस: SP शक्ति मोहन अवस्थी ने शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, जागरूकता रैली को किया रवाना

महराजगंज

महराजगंज जनपद में अग्निशमन सेवा स्मृति दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक महराजगंज,शक्ति मोहन अवस्थी ने कर्तव्य की वेदी पर अपने प्राण न्यौछावर करने वाले वीर अग्निशमन कर्मियों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


महराजगंज जनपद में अग्निशमन सेवा स्मृति दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक महराजगंज,शक्ति मोहन अवस्थी ने कर्तव्य की वेदी पर अपने प्राण न्यौछावर करने वाले वीर अग्निशमन कर्मियों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। फायर सर्विस कार्यालय पहुंचे एसपी ने शहीदों के अदम्य साहस और बलिदान को नमन करते हुए समाज के प्रति उनकी सेवा को अविस्मरणीय बताया।

पुलिस अधीक्षक ने शहीद स्मारक पर पुष्प चक्र अर्पित कर दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की। इस दौरान एसपी और उपस्थित पुलिस अधिकारियों व फायर कर्मियों ने दो मिनट का मौन रखकर वीर जवानों को याद किया। संबोधन के दौरान एसपी ने कहा कि अग्निशमन कर्मी विपरीत परिस्थितियों में अपनी जान जोखिम में डालकर जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करते हैं। उनकी यह निःस्वार्थ सेवा भावना पूरे समाज के लिए एक प्रेरणादायक मिसाल है।

जागरूकता रैली को दिखाई हरी झंडी

श्रद्धांजलि कार्यक्रम के उपरांत, पुलिस अधीक्षक महोदय ने अग्नि शमन सेवा सप्ताह के अंतर्गत एक जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस रैली का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों को अग्नि सुरक्षा के प्रति सचेत करना और आपातकालीन स्थितियों में बचाव के उपायों की जानकारी देना है।

एसपी ने विभाग के कर्मचारियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें पूरी निष्ठा के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने जोर दिया कि आग से बचाव के प्रति जन-जागरूकता फैलाना ही शहीदों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस अवसर पर जिले के कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और बड़ी संख्या में अग्निशमन विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे।

 


Voice Of News 24