IPL 2026: राजीव गांधी स्टेडियम में आज हैदराबाद और राजस्थान की भिड़ंत, क्या ‘अजेय’ राजस्थान को रोक पाएगी हैदराबाद?

स्पोर्ट्स डेस्क

आईपीएल के 19वें सीजन का 21वां मुकाबला आज सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

आईपीएल के 19वें सीजन का 21वां मुकाबला आज सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा। यह मैच हैदराबाद के होम ग्राउंड राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में शाम 7:30 बजे शुरू होगा। अंक तालिका में शीर्ष पर काबिज राजस्थान के विजय रथ को रोकने की चुनौती आज मेजबान हैदराबाद के सामने होगी।

राजस्थान रॉयल्स इस सीजन में अब तक की सबसे सफल टीम साबित हुई है। टीम ने अपने शुरुआती चारों मुकाबलों में जीत दर्ज की है और पॉइंट्स टेबल में पहले स्थान पर है। रियान पराग की कप्तानी में टीम का संतुलन बेहतरीन नजर आ रहा है। वहीं, सनराइजर्स हैदराबाद के लिए अब तक का सफर निराशाजनक रहा है; टीम ने 4 में से केवल 1 मैच जीता है और वह अंक तालिका में काफी नीचे है।

हेड-टु-हेड: हैदराबाद का पलड़ा भारी

आंकड़ों की बात करें तो दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 21 मुकाबले हुए हैं, जिनमें हैदराबाद ने 12 और राजस्थान ने 9 मैचों में जीत हासिल की है। हैदराबाद के घरेलू मैदान पर यह अंतर और भी स्पष्ट है, जहाँ 6 मैचों में से 5 बार बाजी मेजबान टीम के हाथ लगी है। दिलचस्प बात यह है कि 2023 के बाद से इन दोनों टीमों के बीच हुए पिछले चार मुकाबलों में हैदराबाद ने ही जीत दर्ज की है।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-12

सनराइजर्स हैदराबाद

ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (कप्तान/विकेटकीपर), हेनरिक क्लासन, सलिल अरोरा, अनिकेत वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्ष दुबे, शिवांग कुमार, हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट, ईशान मलिंगा।

इम्पैक्ट प्लेयर: विष्णु विनोद।

राजस्थान रॉयल्स

यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिमरोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जड़ेजा, जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, बृजेश शर्मा, संदीप शर्मा, रवि बिश्नोई।

इम्पैक्ट प्लेयर: वैभव सूर्यवंशी।

Voice Of News 24

 

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.