अनूपशहर
बुलंदशहर जनपद के अनूपशहर स्थानीय नगर में पिछले कई दिनों से रसोई गैस की भारी किल्लत ने आम जनता की कमर तोड़ दी है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के अनूपशहर स्थानीय नगर में पिछले कई दिनों से रसोई गैस की भारी किल्लत ने आम जनता की कमर तोड़ दी है। सुबह होते ही गैस एजेंसियों पर उपभोक्ताओं की लंबी-लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं, लेकिन घंटों इंतजार के बाद भी नसीब में सिर्फ मायूसी आ रही है। प्रशासन के दावों के विपरीत धरातल पर स्थिति बेहद चिंताजनक बनी हुई है।
होम डिलीवरी ठप, सर्वर ने बढ़ाई मुश्किलें
नगर की निवासी बेबी, पूनम, आराधना और आशा सहित कई उपभोक्ताओं ने अपना दर्द साझा करते हुए बताया कि निर्धारित समय पर बुकिंग करने के बाद भी गैस सिलेंडर घर तक नहीं पहुंच रहे हैं। उपभोक्ताओं ने आरोप लगाया कि ऑनलाइन बुकिंग प्रक्रिया में भारी तकनीकी खामियां हैं।
समस्या: बुकिंग तो हो जाती है, लेकिन मोबाइल पर ओटीपी (OTP) नहीं आता। सर्वर डाउन रहने के कारण फोन से बुकिंग करना नामुमकिन हो रहा है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों के लोग सीधे एजेंसी पर उमड़ रहे हैं।
एक तरफ जहां गैस एजेंसी स्वामियों का कहना है कि गैस की कोई कमी नहीं है, वहीं दूसरी तरफ आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह चरमराई नजर आ रही है। एजेंसी पर उमड़ने वाली भीड़ और लोगों का खाली हाथ लौटना आपूर्ति के दावों की पोल खोल रहा है।
कालाबाजारी का आरोप: घरेलू गैस का कमर्शियल इस्तेमाल
नाम न छापने की शर्त पर कुछ उपभोक्ताओं ने गैस की कालाबाजारी की ओर इशारा किया है। स्थानीय लोगों का सवाल है कि यदि आम जनता के लिए गैस नहीं है, तो होटलों और हलवाइयों के पास गैस कहाँ से आ रही है? चाट के ठेलों पर घरेलू सिलेंडरों का उपयोग धड़ल्ले से कैसे हो रहा है?बड़े सिलेंडरों से छोटे सिलेंडरों में अवैध गैस रिफिलिंग का खेल किसके संरक्षण में चल रहा है?
नगर की जनता ने समाचार पत्र के माध्यम से संबंधित विभाग के उच्चाधिकारियों और जिला प्रशासन से गुहार लगाई है कि गैस संकट से जल्द निजात दिलाई जाए। साथ ही, घरेलू गैस का व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर अवैध इस्तेमाल करने वालों के खिलाफ सघन चेकिंग अभियान चलाकर कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए।
मिर्जापुर जनपद के चर्चित अधिवक्ता राजीव सिंह हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। हत्याकांड के मुख्य आरोपी राजेन्द्र सोनकर को पुलिस ने एक मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। । pic.twitter.com/a9oEwNz5lz
— Voice of News 24 (@VOfnews24) April 12, 2026






















