बागापार/सिन्दुरिया
महराजगंज जनपद में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे धरपकड़ अभियान के तहत थाना सिन्दुरिया पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे धरपकड़ अभियान के तहत थाना सिन्दुरिया पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने चोरी किए गए एक ई-रिक्शा को बरामद करते हुए एक बाल अपचारी को हिरासत में लिया है, जिसके पास से एक अवैध चाकू भी बरामद हुआ है।
जानकारी के अनुसार बीती 11 अप्रैल की रात को हरिहरपुर निवासी पवन कुमार गुप्ता के घर के सामने खड़ा उनका ई-रिक्शा अज्ञात चोरों ने पार कर दिया था। पीड़ित की शिकायत पर सिन्दुरिया थाने में मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम चोरों की तलाश में जुटी थी।
पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में गठित टीम ने तत्परता दिखाते हुए घेराबंदी की और चोरी गया सफेद रंग का ई-रिक्शा (UP 56 BT 1530) बरामद कर लिया। मौके से पकड़े गए आरोपी की पहचान एक बाल अपचारी के रूप में हुई। तलाशी के दौरान उसके पास से एक नाजायज चाकू भी बरामद किया गया।
पुलिस की जांच में यह भी सामने आया है कि पकड़े गए बाल अपचारी का पूर्व में भी आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। उसके खिलाफ पहले से ही चोरी और आर्म्स एक्ट से जुड़े मामले दर्ज हैं। पुलिस ने आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी करते हुए उसे बाल संरक्षण में ले लिया है।
इस सफल कार्यवाही में थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह, उपनिरीक्षक शेषनाथ मौर्य, आलोक सिंह, दिनेश चौधरी व पुलिस टीम के अन्य सदस्य शामिल रहे। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की क्षेत्र में सराहना हो रही है।
मिर्जापुर जनपद के चर्चित अधिवक्ता राजीव सिंह हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। हत्याकांड के मुख्य आरोपी राजेन्द्र सोनकर को पुलिस ने एक मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। । pic.twitter.com/a9oEwNz5lz
— Voice of News 24 (@VOfnews24) April 12, 2026






















