गुलावठी
बुलंदशहर जनपद में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह के निर्देशन में जनपद में अपराधियों और असामाजिक तत्वों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना गुलावठी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह के निर्देशन में जनपद में अपराधियों और असामाजिक तत्वों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना गुलावठी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने क्षेत्र में जुआ खेल रहे 08 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से भारी मात्रा में नकदी बरामद की है।
जानकारी के अनुसार बताते चले की शनिवार को मुखबिर की सूचना पर थाना गुलावठी पुलिस ने ग्राम बराल के जंगल में घेराबंदी की। पुलिस टीम ने दो अलग-अलग स्थानों पर छापा मारकर जुआ खेल रहे कुल 8 लोगों को मौके पर ही दबोच लिया।
गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से पुलिस ने कुल 58,720/- रुपये की नकदी और ताश के पत्ते बरामद किए हैं।
अभियुक्तों के विरुद्ध थाना गुलावठी पर मु0अ0सं0 181/26 व 182/26 के तहत धारा 13G (जुआ अधिनियम) के अंतर्गत मामला पंजीकृत किया गया है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ अग्रिम वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है। जनपद पुलिस का कहना है कि अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए इस तरह के अभियान भविष्य में भी जारी रहेंगे।
मिर्जापुर जनपद के चर्चित अधिवक्ता राजीव सिंह हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। हत्याकांड के मुख्य आरोपी राजेन्द्र सोनकर को पुलिस ने एक मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। । pic.twitter.com/a9oEwNz5lz
— Voice of News 24 (@VOfnews24) April 12, 2026






















