गुलावठी
बुलंदशहर जनपद में सेवा भारती नगर इकाई गुलावठी द्वारा आज रविवार को श्री महाराजा अग्रसेन भवन में एक विशाल निशुल्क स्वास्थ्य एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद में सेवा भारती नगर इकाई गुलावठी द्वारा आज रविवार को श्री महाराजा अग्रसेन भवन में एक विशाल निशुल्क स्वास्थ्य एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देशन में आयोजित इस शिविर में नेशनल मेडिकोज ऑर्गेनाइजेशन (NMO) मेरठ प्रांत और कल्याण सिंह गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज, बुलंदशहर की टीम ने अपनी सेवाएं दीं।
120 मरीजों की जांच, 20 मेडिकल कॉलेज रेफर
शिविर के दौरान गुलावठी नगर और आसपास के क्षेत्रों से आए लगभग 120 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। डॉक्टरों की टीम ने मरीजों को परामर्श देने के साथ-साथ निशुल्क दवाइयां भी वितरित कीं। गंभीर स्थिति को देखते हुए लगभग 20 मरीजों को बेहतर इलाज के लिए कल्याण सिंह गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज, बुलंदशहर रेफर किया गया।
चिकित्सा शिविर में विभिन्न रोगों के विशेषज्ञ डॉक्टरों ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं, जिनमें मुख्य रूप से शामिल थे।
मानसिक रोग एवं पेट से संबंधित बीमारियां।
बाल रोग (बच्चों से संबंधित बीमारियां)।
शुगर (मधुमेह), बीपी (रक्तचाप) और हड्डियों से संबंधित रोग।
शिविर में बड़ी संख्या में नगर की महिलाओं ने पहुंचकर अपने स्वास्थ्य की जांच कराई और डॉक्टरों से उचित परामर्श लिया। नगर के प्रबुद्ध नागरिकों और सम्मानित लोगों ने भी इस आयोजन में अपना पूर्ण सहयोग प्रदान किया।
सेवा भारती शाखा गुलावठी की देखरेख में आयोजित इस कार्यक्रम को सफल बनाने में पदाधिकारियों का विशेष योगदान रहा अरविंद भारद्वाज (अध्यक्ष), राजीव अग्रवाल (सचिव), इंजीनियर सुभाष बंसल (कोषाध्यक्ष) ,कुलदीप शर्मा (सेवा भारती प्रचार प्रमुख), राजू शर्मा, राहुल शास्त्री, दीपक कंसल, रजनीश सैनी, संजय बिलाल सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने सक्रिय भूमिका निभाई।
शिविर का मुख्य उद्देश्य स्थानीय नागरिकों को उनके स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना और उन्हें घर के पास ही विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराना रहा।
मिर्जापुर जनपद के चर्चित अधिवक्ता राजीव सिंह हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। हत्याकांड के मुख्य आरोपी राजेन्द्र सोनकर को पुलिस ने एक मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। । pic.twitter.com/a9oEwNz5lz
— Voice of News 24 (@VOfnews24) April 12, 2026






















