महराजगंज: पुरानी रंजिश में छात्र पर लोहे की रॉड से जानलेवा हमला, गला दबाकर मारने की भी हुई कोशिश

ठूठीबारी

महराजगंज जनपद के ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत जमुई गांव में पुरानी रंजिश को लेकर एक 15 वर्षीय नाबालिग छात्र पर जानलेवा हमले का सनसनीखेज मामला सामने आया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत जमुई गांव में पुरानी रंजिश को लेकर एक 15 वर्षीय नाबालिग छात्र पर जानलेवा हमले का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोपी ने छात्र के सिर पर लोहे की रॉड से वार करने के बाद उसका गला दबाकर जान से मारने का प्रयास किया। घायल छात्र को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

किताब मांगने गया था छात्र

जानकारी के अनुसार बताते चले की घटना 11 अप्रैल 2026 की रात करीब 8 बजे की है। जमुई गांव निवासी संजय का 15 वर्षीय पुत्र सत्यम अपने एक सहपाठी के घर किताब मांगने गया था। आरोप है कि इसी दौरान गांव के ही निपेंद्र पुत्र योगेंद्र ने पुरानी रंजिश के चलते उसे रास्ते में रोक लिया और लोहे की रॉड से उसके सिर पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया।

बेरहमी की हदें पार: अचेत होने तक दबाया गला

हमले में सत्यम लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गया, लेकिन हमलावर का दिल नहीं पसीजा। परिजनों का आरोप है कि निपेंद्र ने सत्यम के सीने पर बैठकर उसका गला तब तक दबाया जब तक वह पूरी तरह अचेत नहीं हो गया। छात्र को मृत समझकर आरोपी उसे मरणासन्न स्थिति में छोड़कर मौके से फरार हो गया।

चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे पिता संजय ने अपने बेटे को खून से लथपथ और अचेत अवस्था में पाया। उन्होंने तत्काल पीआरवी 112 को सूचना दी और घायल सत्यम को आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल में भर्ती कराया, जहाँ उसका उपचार चल रहा है।

सत्यम के पिता संजय की तहरीर पर ठूठीबारी कोतवाली में आरोपी निपेंद्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी का कहना है कि मामला पुलिस के संज्ञान में है। तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में केस दर्ज कर विधिक कार्यवाही की जा रही है और आरोपी की तलाश जारी है।

Voice Of News 24