बलिया: शहर के 10 प्रमुख चौराहों का होगा कायाकल्प, 5 करोड़ की लागत से निखरेगी सूरत

बलिया

बलिया जनपद के नगर को आधुनिक, सुंदर और व्यवस्थित बनाने की दिशा में जिला प्रशासन और नगर पालिका ने एक बड़ी परियोजना पर काम शुरू कर दिया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बलिया जनपद के नगर को आधुनिक, सुंदर और व्यवस्थित बनाने की दिशा में जिला प्रशासन और नगर पालिका ने एक बड़ी परियोजना पर काम शुरू कर दिया है। मुख्य राजस्व अधिकारी त्रिभुवन ने बताया कि शहर के 10 प्रमुख चौराहों के सौंदर्यीकरण और आधुनिकीकरण के लिए कार्ययोजना तैयार कर ली गई है, जिसके लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों ने स्थलीय निरीक्षण भी पूरा कर लिया है।

इस महत्वाकांक्षी परियोजना की कुल लागत लगभग 5 करोड़ रुपये निर्धारित की गई है। माननीय परिवहन मंत्री के विशेष प्रयासों से शासन द्वारा 3 करोड़ रुपये की पहली किस्त जारी कर दी गई है। निरीक्षण के दौरान लोक निर्माण विभाग, जल निगम, विद्युत विभाग और नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी मौजूद रहे।

योजना के अंतर्गत शहर के इन प्रमुख केंद्रों को विकसित किया जाएगा कलेक्ट्रेट चौराहा,कुंवर चौराहा,एनसीसी चौराहा,मिड्ढा चौराहा,चित्तू पांडे चौराहा,रेलवे चौराहा,कदंब चौराहा,हनुमान मंदिर चौराहा,चौक (मुख्य बाजार),जैपलिन गंज चौराहा आधुनिक सुविधाओं से लैस होंगे चौराहे

शहर को ‘स्मार्ट’ लुक देने के लिए चौराहों पर कार्य किए जाएंगे

सुरक्षा व निगरानी: बुलेट कैमरे, ट्रैफिक लाइट और एक अत्याधुनिक कंट्रोल रूम की स्थापना।

सुविधाएं: LED स्क्रीन, पब्लिक एड्रेस सिस्टम और इंटरनेट के लिए भूमिगत केबल।

सौंदर्यीकरण: आकर्षक लाइटिंग, डिवाइडर का निर्माण, फुटपाथ, पौधारोपण और वॉल पेंटिंग।

व्यवस्थित ढांचा: विद्युत पोल और ट्रांसफार्मर को स्थानांतरित करना (विशेषकर कलेक्ट्रेट और कुंवर चौराहे से)।

मुख्य राजस्व अधिकारी ने बताया कि सौंदर्यीकरण के साथ-साथ चौराहों का चौड़ीकरण भी किया जाएगा, जिससे शहर में लगने वाले जाम से मुक्ति मिलेगी। विद्युत पोल और पाइपलाइन को व्यवस्थित करने से सड़क पर पर्याप्त जगह उपलब्ध होगी, जिससे सुरक्षा और यातायात व्यवस्था दोनों में सुधार होगा।


Voice Of News 24