दिबियापुर
औरैया जनपद में कानून व्यवस्था को और अधिक प्रभावी व सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती ने शनिवार को भारी पुलिस बल के साथ दिबियापुर क्षेत्र में पैदल गश्त की।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

औरैया जनपद में कानून व्यवस्था को और अधिक प्रभावी व सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती ने शनिवार को भारी पुलिस बल के साथ दिबियापुर क्षेत्र में पैदल गश्त की। इस दौरान उन्होंने स्थानीय बाजारों और सार्वजनिक स्थानों का जायजा लेते हुए आमजन से सीधा संवाद किया।
पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में अपर पुलिस अधीक्षक आलोक मिश्रा और क्षेत्राधिकारी नगर ने थाना दिबियापुर पुलिस बल के साथ रेलवे स्टेशन, मुख्य चौराहों, व्यस्त बाजारों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पैदल मार्च किया। गश्त के दौरान पुलिस टीम ने संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की सघन चेकिंग भी की।
पैदल गश्त के दौरान एसपी अभिषेक भारती ने व्यापारियों और राहगीरों से बातचीत की। उन्होंने लोगों को सुरक्षा के प्रति आश्वस्त करते हुए कहा कि पुलिस आपकी सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर है। उन्होंने अपील की कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।
एसपी ने संबंधित थाना प्रभारियों को निर्देश दिए कि शाम के समय बाजारों और संवेदनशील स्थानों पर नियमित रूप से पुलिस की मौजूदगी सुनिश्चित की जाए। इस पहल का मुख्य उद्देश्य अपराधियों में भय और आम नागरिकों में सुरक्षा की भावना पैदा करना है। पैदल गश्त के दौरान पुलिस की सक्रियता देख स्थानीय लोगों ने भी राहत महसूस की।
यूपी में प्रशासनिक फेरबदल: तीन जिलों के बदले कप्तान, आईपीएस प्राची सिंह बनीं अंबेडकरनगर की नई एसपी
— Voice of News 24 (@VOfnews24) April 11, 2026






















