महराजगंज: डीएम और एसपी ने मधुबलिया गौ सदन का किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाएं परखकर दिए निर्देश

निचलौल

महराजगंज जनपद के थाना निचलौल क्षेत्र स्थित मधुबलिया गौ सदन की व्यवस्थाओं को परखने के लिए जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा और पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने शनिवार को आकस्मिक निरीक्षण किया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के थाना निचलौल क्षेत्र स्थित मधुबलिया गौ सदन की व्यवस्थाओं को परखने के लिए जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा और पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने शनिवार को आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान दोनों अधिकारियों ने गौ सदन के चप्पे-चप्पे का जायजा लिया और संबंधित कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान डीएम और एसपी ने गौवंश के स्वास्थ्य, चारे-पानी की उपलब्धता, स्वच्छता और उनके रहने के स्थान (रखरखाव) का सूक्ष्म अवलोकन किया। अधिकारियों ने मौके पर मौजूद पशु चिकित्सकों से गौवंश को दी जाने वाली चिकित्सीय सुविधाओं और नियमित टीकाकरण के बारे में जानकारी ली। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि गौवंश की देखभाल में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने निर्देश दिया कि गौ सदन को पूरी तरह से स्वच्छ और व्यवस्थित रखा जाए, ताकि वहां गौवंश के लिए अनुकूल वातावरण बना रहे। उन्होंने कहा कि जनपद के सभी गौ सदनों को बेहतर सुविधाओं से लैस करने और गौवंश की उत्तम देखभाल सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन निरंतर प्रयासरत है।

पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने सुरक्षा और प्रबंधन के पहलुओं को देखा। प्रशासन की ओर से निर्देश दिए गए हैं कि चारे की गुणवत्ता और पानी की पर्याप्त व्यवस्था में कोई कमी न आए। इस आकस्मिक निरीक्षण से गौ सदन के कर्मचारियों और स्थानीय प्रशासन में हड़कंप की स्थिति रही। अधिकारियों ने साफ कहा कि गौवंश संरक्षण सरकार की प्राथमिकता है और इसमें कोताही बरतने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 


Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.