झांसी: कोचिंग संस्थान में धार्मिक ब्रेन वॉश और गौ-मांस सेवन के दबाव का सनसनीखेज मामला

झांसी

उत्तर प्रदेश के झांसी में एक कोचिंग संस्थान में छात्राओं के “धार्मिक ब्रेन वॉश” करने का बेहद गंभीर मामला सामने आया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

उत्तर प्रदेश के झांसी में एक कोचिंग संस्थान में छात्राओं के “धार्मिक ब्रेन वॉश” करने का बेहद गंभीर मामला सामने आया है। शहर के मिशन कंपाउंड स्थित ‘स्टडी वर्ल्ड क्लासेस’ की छात्राओं ने अपने शिक्षक सोहिल अहमद खान पर सनसनीखेज आरोप लगाए हैं।

​छात्राओं के अनुसार, शिक्षक सोहिल अहमद खान उन पर इस्लाम धर्म स्वीकार करने और गौ-मांस खाने के लिए लगातार दबाव बना रहा था। आरोप है कि शिक्षक नोट्स देने के बहाने छात्राओं के मोबाइल नंबर लेता था और फिर उन्हें देर रात आपत्तिजनक मैसेज भेजकर परेशान करता था। इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 6 अप्रैल को एफआईआर दर्ज की थी, जिसका खुलासा आज हुआ है।

​कोतवाली पुलिस ने आरोपी शिक्षक सोहिल अहमद खान और उसके परिजनों के खिलाफ कई गंभीर धाराओं के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। पुलिस प्रशासन का कहना है कि शैक्षणिक संस्थान में इस तरह की कट्टरता और छात्राओं के उत्पीड़न को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। फिलहाल, पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है और फरार आरोपियों की तलाश जारी है। इस घटना के बाद से स्थानीय लोगों और अभिभावकों में भारी रोष व्याप्त है।

 


Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.