महराजगंज
महराजगंज जनपद के सभी थानों में शनिवार को ‘थाना समाधान दिवस’ का आयोजन किया गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के सभी थानों में शनिवार को ‘थाना समाधान दिवस’ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा और पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने स्वयं थाना चौक व थाना निचलौल पहुंचकर फरियादियों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को उनके त्वरित व निष्पक्ष निस्तारण के कड़े निर्देश दिए।

संयुक्त टीम करेगी जमीनी विवादों का हल
अधिकारियों ने राजस्व और पुलिस विभाग के बीच बेहतर समन्वय पर जोर देते हुए कहा कि जमीन संबंधी सभी प्रकरणों का निस्तारण दोनों विभागों की संयुक्त टीम द्वारा किया जाए। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि निस्तारण की प्रक्रिया पारदर्शी और समयबद्ध होनी चाहिए ताकि फरियादियों को अलग-अलग कार्यालयों के चक्कर न काटने पड़ें।

रजिस्टर में दर्ज होंगे आईजीआरएस मामले
पुलिस अधीक्षक ने निर्देश दिया कि थाना स्तर, आईजीआरएस या अन्य माध्यमों से प्राप्त होने वाले सभी प्रार्थना पत्रों को समाधान दिवस रजिस्टर में अनिवार्य रूप से दर्ज किया जाए। उन्होंने कहा कि दोनों पक्षों की मौजूदगी में मौके पर जाकर निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
लापरवाही पर मिलेगी चेतावनी
अधिकारियों ने चेतावनी दी कि जनसमस्याओं के समाधान में किसी भी प्रकार की शिथिलता या लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। प्रत्येक मामले को गंभीरता से लेते हुए गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करना शासन की प्राथमिकता है।
महात्मा ज्योतिबा फुले की 199वीं जयंती: शिक्षा की ज्योति से समाज बदलने का संकल्पhttps://t.co/TLAbgfiCak
— Voice of News 24 (@VOfnews24) April 11, 2026























