देहरादून: लैंसडाउन चौक पर बस खड़ी करने को लेकर हंगामा, दुकानदारों ने ड्राइवर को पीटा

देहरादून

देहरादून राजधानी के व्यस्ततम लैंसडाउन चौक पर बस खड़ी करने के मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। बस संचालक और स्थानीय दुकानदारों के बीच हुई कहासुनी के बाद दुकानदारों ने बस ड्राइवर की जमकर पिटाई कर दी। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

देहरादून राजधानी के व्यस्ततम लैंसडाउन चौक पर बस खड़ी करने के मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। बस संचालक और स्थानीय दुकानदारों के बीच हुई कहासुनी के बाद दुकानदारों ने बस ड्राइवर की जमकर पिटाई कर दी। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को हिरासत में लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार, एक बस संचालक प्यास लगने पर जूस पीने के लिए लैंसडाउन चौक के पास रुका था। इसी दौरान बस खड़ी करने की जगह को लेकर वहां मौजूद दुकानदारों से उसकी बहस शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दुकानदारों ने आपा खो दिया और ड्राइवर के साथ मारपीट शुरू कर दी।

सरेराह हुई इस मारपीट से चौक पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और यातायात भी कुछ देर के लिए बाधित रहा। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने बीच-बचाव कर स्थिति को संभाला। पुलिस ने पीड़ित ड्राइवर की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए मारपीट में शामिल दो दुकानदारों को हिरासत में ले लिया है। फिलहाल पुलिस दोनों पक्षों से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है।

 

Voice Of News 24