बदायूं: बेकाबू बाइक ने साइकिल सवार को रौंदा, युवक की मौके पर ही मौत

बदायूं

बदायूं जनपद के सहसवान कोतवाली क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है, जहाँ एक तेज रफ्तार बाइक ने साइकिल सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बदायूं जनपद के सहसवान कोतवाली क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है, जहाँ एक तेज रफ्तार बाइक ने साइकिल सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में साइकिल सवार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक पर सवार दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

मिली जानकारी के अनुसार, टक्कर इतनी भीषण थी कि साइकिल सवार युवक को संभलने का मौका तक नहीं मिला और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं, बाइक सवार दोनों युवक सड़क पर गिरकर लहूलुहान हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुँचाया, जहाँ उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।

पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और उसकी शिनाख्त की कोशिश की जा रही है। सहसवान पुलिस मामले की जांच कर रही है कि दुर्घटना बाइक की तेज रफ्तार के कारण हुई या किसी अन्य तकनीकी खराबी की वजह से। घटना के बाद से मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.