हापुड़: युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में खाया जहरीला पदार्थ, अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जंग

हापुड़

हापुड़ जनपद के पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ एक युवक ने अज्ञात कारणों के चलते जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

हापुड़ जनपद के पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ एक युवक ने अज्ञात कारणों के चलते जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। युवक की हालत बिगड़ते देख परिजनों में हड़कंप मच गया, जिसके बाद उसे आनन-फानन में नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

फिलहाल युवक की स्थिति गंभीर बनी हुई है और डॉक्टर उसे बचाने का प्रयास कर रहे हैं। युवक ने यह आत्मघाती कदम क्यों उठाया, इसका सटीक कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस को मामले की सूचना दे दी गई है। पिलखुवा पुलिस का कहना है कि वे मामले की जांच कर रहे हैं और युवक के होश में आने के बाद बयान दर्ज किए जाएंगे ताकि घटना की असल वजह सामने आ सके। स्थानीय स्तर पर चर्चा है कि पारिवारिक कलह या मानसिक तनाव इस कदम के पीछे की वजह हो सकती है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.