देहरादून
देहरादून जनपद में आगामी वीवीआईपी दौरे को लेकर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी गई है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

देहरादून जनपद में आगामी वीवीआईपी दौरे को लेकर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी गई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में पुलिस प्रशासन ने कमर कस ली है और पूरे जिले में सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है।
सत्यापन अभियान में तेजी
एसएसपी ने जिले के सभी थाना प्रभारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि उनके क्षेत्रों में रह रहे बाहरी व्यक्तियों का 100% सत्यापन सुनिश्चित किया जाए। सुरक्षा की दृष्टि से संदिग्धों पर नजर रखने के लिए पुलिस की अलग-अलग टीमें गठित की गई हैं, जो होटलों, गेस्ट हाउसों और किराए के मकानों में छापेमारी कर रही हैं। बिना सत्यापन के रह रहे लोगों और उन्हें पनाह देने वाले मालिकों के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की तैयारी है।
सड़कों पर स्टंटबाजों की खैर नहीं
सुरक्षा के साथ-साथ पुलिस यातायात नियमों को लेकर भी सख्त है। एसएसपी ने ओवर स्पीडिंग और रेस ड्राइविंग करने वाले युवाओं के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है। शहर के मुख्य चौराहों और संवेदनशील मार्गों पर पुलिस की टीमें तैनात हैं, जो रैश ड्राइविंग करने वालों के चालान काटने के साथ-साथ वाहन भी सीज कर रही हैं।
पुलिस की इस कार्रवाई से संदिग्ध तत्वों और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है। एसएसपी ने स्पष्ट किया है कि सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
बहराइच: थाने में विषैला पदार्थ खाकर पहुंचा युवक, पुलिस ने आनन-फानन में अस्पताल में कराया भर्ती@Uppolice @bahraichpolice https://t.co/32Xh7IU7DQ
— Voice of News 24 (@VOfnews24) April 11, 2026























