हापुड़: पुलिस की गाड़ी पर ‘टशनबाजी’ पड़ी भारी, युवक की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल

हापुड़

जनपद हापुड़ से कानून के प्रति बेखौफ अंदाज दिखाने का एक मामला सामने आया है। यहाँ एक युवक द्वारा पुलिस की सरकारी गाड़ी पर बैठकर ‘टशनबाजी’ दिखाते हुए फोटो खिंचवाने का मामला तूल पकड़ रहा है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

जनपद हापुड़ से कानून के प्रति बेखौफ अंदाज दिखाने का एक मामला सामने आया है। यहाँ एक युवक द्वारा पुलिस की सरकारी गाड़ी पर बैठकर ‘टशनबाजी’ दिखाते हुए फोटो खिंचवाने का मामला तूल पकड़ रहा है। युवक की यह फोटो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

वायरल तस्वीर में युवक पुलिस की गाड़ी के बोनट पर बड़े ही रौब के साथ बैठकर पोज देता नजर आ रहा है। जैसे ही यह फोटो इंटरनेट पर प्रसारित हुई, लोगों ने पुलिस की कार्यप्रणाली और सरकारी संपत्ति के दुरुपयोग पर सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं।

सोशल मीडिया पर फोटो वायरल होने के बाद स्थानीय पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया है। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि यह गाड़ी किस थाने या अधिकारी की है और युवक को सरकारी वाहन पर बैठने की अनुमति कैसे मिली। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी युवक की पहचान की जा रही है और इस मामले में कानून के उल्लंघन के तहत उचित कार्रवाई की जाएगी।

 

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.