महराजगंज: विश्व होम्योपैथी दिवस पर डॉ. हैनीमैन को दी गई श्रद्धांजलि, चिकित्सा क्षेत्र में योगदान को किया याद

महराजगंज

महराजगंज जनपद में विश्व होम्योपैथी दिवस के अवसर पर आज शुक्रवार को जनपद के शिवनगर स्थित प्रमिला होमियो क्लिनिक एंड रिसर्च सेंटर में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद में विश्व होम्योपैथी दिवस के अवसर पर आज शुक्रवार को जनपद के शिवनगर स्थित प्रमिला होमियो क्लिनिक एंड रिसर्च सेंटर में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान होम्योपैथी के जनक डॉ. सैमुएल हैनीमैन के जन्मदिवस को हर्षोल्लास के साथ मनाते हुए उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि और वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. हेमंत श्रीवास्तव ने डॉ. हैनीमैन की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। उन्होंने इस चिकित्सा पद्धति की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि डॉ. हैनीमैन की खोज ने विश्व भर में करोड़ों लोगों को नया जीवन प्रदान किया है। डॉ. श्रीवास्तव ने जोर दिया कि होम्योपैथी असाध्य और गंभीर रोगों को जड़ से खत्म करने में सक्षम है।

डॉ. हेमंत श्रीवास्तव ने जानकारी दी कि होम्योपैथी आज विश्व की दूसरी सबसे बड़ी चिकित्सा श्रेणी बन चुकी है। भारत सहित विदेशों में भी इसका प्रचलन तेजी से बढ़ा है। उन्होंने इसके मूल सिद्धांत को समझाते हुए कहा होम्योपैथी ‘लाइक क्योर लाइक’ के सिद्धांत पर कार्य करती है। यह शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता और स्वतः ठीक होने की शक्ति को बढ़ाती है। इसमें रोगी के लक्षणों के आधार पर सूक्ष्म मात्रा में दवाएं दी जाती हैं, जो बीमारी के मूल कारण पर प्रहार करती हैं।

कार्यक्रम में बताया गया कि होम्योपैथ (होम्योपैथी चिकित्सक) पहले रोगी के लक्षणों का गहन निदान करते हैं और फिर परिणामों के आधार पर गोलियां या घोल के रूप में दवाएं निर्धारित करते हैं। हालांकि, वैज्ञानिक दृष्टिकोण से इसके प्रभाव को लेकर शोध निरंतर जारी हैं, लेकिन जनमानस में इसकी स्वीकार्यता और इसके परिणामों ने इसे एक विश्वसनीय पद्धति बनाया है।

इस अवसर पर जिले की कई प्रमुख हस्तियां मौजूद रहीं, जिनमें मुख्य रूप से विंध्यवासिनी सिंह अध्यक्ष, जिला ओलंपिक संघ एवं चार्टर अध्यक्ष,दिग्विजय सिंह अध्यक्ष, रोटरी क्लब महाराजगंज सुरेंद्र कुमार प्रजापति, देवेश पांडे, पंकज मौर्या, डॉ. शांति शरण मिश्रा और अनिल चौधरी सहित कई गणमान्य नागरिक।कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने होम्योपैथी के प्रचार-प्रसार और इसके माध्यम से मानवता की सेवा करने का संकल्प लिया।

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.