जौनपुर
जौनपुर जनपद के कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और प्रवक्ता पवन खेड़ा के खिलाफ कथित तौर पर अमर्यादित भाषा का प्रयोग करने के विरोध में जौनपुर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा का पुतला दहन किया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

जौनपुर जनपद के कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और प्रवक्ता पवन खेड़ा के खिलाफ कथित तौर पर अमर्यादित भाषा का प्रयोग करने के विरोध में जौनपुर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा का पुतला दहन किया। जिलाध्यक्ष डॉ. प्रमोद कुमार सिंह के नेतृत्व में हुए इस प्रदर्शन में कांग्रेसियों ने भाजपा सरकार और असम के मुख्यमंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
सभा को संबोधित करते हुए डॉ. प्रमोद सिंह ने हिमंत बिस्वा सरमा को “अत्यंत भ्रष्ट” बताते हुए आरोप लगाया कि भ्रष्टाचार का खुलासा होने के डर से वे मानसिक संतुलन खो चुके हैं और विपक्षी नेताओं को निशाना बना रहे हैं। उन्होंने चुनाव आयोग से मांग की कि आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन और अमर्यादित टिप्पणियों के चलते सरमा का निर्वाचन तत्काल रद्द कर उन पर आजीवन चुनाव लड़ने का प्रतिबंध लगाया जाए।
शहर अध्यक्ष आरिफ खान ने भी तीखा हमला बोलते हुए असम के मुख्यमंत्री और उनकी पत्नी के खिलाफ ईडी व सीबीआई जांच की मांग की। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री की पत्नी की विदेशी संपत्तियों और पासपोर्ट की गहन जांच होनी चाहिए। कांग्रेस नेताओं ने सरमा की तत्काल गिरफ्तारी कर उन्हें जेल भेजने की पुरजोर मांग की है।
दिल्ली: महिला आरक्षण विधेयक और परिसीमन पर चर्चा के लिए आज कांग्रेस CWC की अहम बैठकhttps://t.co/i2QS77BUYu
— Voice of News 24 (@VOfnews24) April 10, 2026






















