जौनपुर: डॉ. हैनीमैन की जयंती पर होम्योपैथी के महत्व पर चर्चा, वक्ताओं ने बताया रोगों के लिए रामबाण

जौनपुर

जौनपुर जनपद के होम्योपैथी चिकित्सा पद्धति के जनक डॉ. सैमुअल हैनीमैन का जन्मदिवस जनपद में श्रद्धापूर्वक मनाया गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


जौनपुर जनपद के होम्योपैथी चिकित्सा पद्धति के जनक डॉ. सैमुअल हैनीमैन का जन्मदिवस जनपद में श्रद्धापूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर भारत विकास परिषद की शौर्य शाखा द्वारा वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. रामनारायण सिंह के आवास पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत उपस्थित गणमान्य लोगों द्वारा डॉ. हैनीमैन की प्रतिमा पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। गोष्ठी को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने होम्योपैथी को रोग निवारण की एक प्रभावी और विश्वसनीय पद्धति बताया। उन्होंने कहा कि होम्योपैथिक दवाएं न केवल सुरक्षित और सस्ती हैं, बल्कि ये बीमारी को जड़ से खत्म करने की क्षमता रखती हैं और इनके दुष्प्रभाव भी न्यूनतम होते हैं।

भारत विकास परिषद के अध्यक्ष अवधेश गिरी की अध्यक्षता में हुए इस कार्यक्रम का संचालन जनार्दन पांडे ने किया। डॉ. रामनारायण सिंह ने सभी आगंतुकों का आभार प्रकट करते हुए कहा कि आधुनिक समय में भी यह पद्धति आम जनमानस के लिए अत्यंत सुलभ है।

इस अवसर पर आशुतोष सिंह, नित्यानंद पांडे, जयशंकर सिंह, अतुल जायसवाल, संतोष सिंह, प्रदीप श्रीवास्तव और गौरव शर्मा सहित कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

 

Voice Of News 24