जौनपुर
जौनपुर जनपद के कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जिला स्वास्थ्य शासी निकाय की बैठक के दौरान जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया है पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

जौनपुर जनपद के कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जिला स्वास्थ्य शासी निकाय की बैठक के दौरान जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया है। आयुष्मान भारत योजना और अस्पतालों की साफ-सफाई में खराब प्रदर्शन पर उन्होंने कई चिकित्सा अधीक्षकों के वेतन रोकने के आदेश जारी किए हैं।
आयुष्मान कार्ड की सुस्त रफ्तार पर नाराजगी
समीक्षा के दौरान सामने आया कि पिछले 41 दिनों में मुंगरा बादशाहपुर, धर्मापुर, बदलापुर और सुइथाकला समेत कई ब्लॉकों में 1000 से भी कम आयुष्मान कार्ड बनाए गए। जिलाधिकारी ने मुंगरा बादशाहपुर, धर्मापुर, सुइथाकला और बदलापुर के चिकित्साधिकारियों के अत्यंत खराब प्रदर्शन के कारण उनका वेतन रोकने का निर्देश दिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि एक सप्ताह के भीतर सुधार नहीं हुआ, तो तीन वेतन वृद्धि (Increment) रोकने और प्रतिकूल प्रविष्टि की कार्रवाई की जाएगी।
साफ-सफाई पर सख्त चेतावनी
अस्पतालों में गंदगी मिलने पर डीएम ने कड़े तेवर दिखाते हुए कहा कि मरीजों के बिस्तर की चादरें नियमित रूप से बदली जाएं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि किसी भी अस्पताल में गंदगी पाई गई, तो संबंधित एमओआईसी सीधे तौर पर जिम्मेदार होंगे और उनके विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।
नया लक्ष्य निर्धारित
जिलाधिकारी ने अब प्रत्येक विकासखंड के लिए प्रतिदिन 250 आयुष्मान कार्ड बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया, प्रभारी सीएमओ डॉ. प्रभात सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे। प्रशासन के इस सख्त रुख से स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों में हड़कंप मच गया है।
दिल्ली: महिला आरक्षण विधेयक और परिसीमन पर चर्चा के लिए आज कांग्रेस CWC की अहम बैठकhttps://t.co/i2QS77BUYu
— Voice of News 24 (@VOfnews24) April 10, 2026






















