बुलंदशहर: 25 हजार का इनामी वांछित अपराधी गिरफ्तार, नरौरा पुलिस ने बदायूं के बदमाश को दबोचा

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद में वांछित और इनामी अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत नरौरा थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद में वांछित और इनामी अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत नरौरा थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने 25 हजार रुपये के इनामी अपराधी बसंत को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

बुलंदशहर पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई 10 अप्रैल को की गई। गिरफ्तार अभियुक्त बसंत उम्र 35 वर्ष मूल रूप से जनपद बदायूं के थाना अलापुर क्षेत्र के ग्राम ईसापुर का निवासी है। गिरफ्तारी से बचने के लिए वह वर्तमान में सूरत गुजरात में छिपकर रह रहा था।

गिरफ्तारी करने वाली टीम

उप निरीक्षक गंगा प्रसाद आर्य के नेतृत्व में गठित टीम में उप निरीक्षक अभिषेक यादव, सहायक उप निरीक्षक आशुतोष शर्मा और कांस्टेबल नवनीत, सचिन, अभिषेक पंबार व नितिन कुमार शामिल रहे।

नरौरा थाना प्रभारी ने गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि अभियुक्त लंबे समय से वांछित चल रहा था, जिस पर पुलिस ने इनाम घोषित किया था। पुलिस ने कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

 

Voice Of News 24