औरैया: भारतीय किसान यूनियन सर्वोदय ने एडीएम को सौंपा 5 सूत्रीय ज्ञापन, गौवंश और अवैध खनन का उठाया मुद्दा

औरैया

औरैया भारतीय किसान यूनियन सर्वोदय के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को ककोर मुख्यालय पर एक महत्वपूर्ण बैठक के बाद अपर जिलाधिकारी औरैया को पांच सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

औरैया भारतीय किसान यूनियन सर्वोदय के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को ककोर मुख्यालय पर एक महत्वपूर्ण बैठक के बाद अपर जिलाधिकारी औरैया को पांच सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा। राष्ट्रीय अध्यक्ष विपिन कुमार सिंह तोमर की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में क्षेत्रीय किसानों की समस्याओं पर चर्चा की गई।

यूनियन ने प्रशासन के सम्मुख निम्नलिखित पांच प्रमुख मांगें रखी हैं

आवारा गौवंश: सड़कों और खेतों में घूम रहे आवारा गौवंश से फसलों को हो रहे नुकसान को रोकने के लिए उचित व्यवस्था की जाए।

ओवरलोडिंग पर रोक: ईको वाहनों में क्षमता से अधिक सवारियां बैठाने वाले चालकों के विरुद्ध कार्रवाई हो ताकि अनहोनी घटनाओं को रोका जा सके।

अवैध खनन: जिले में सक्रिय खनन माफियाओं पर लगाम कसी जाए और उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई हो।

मुआवजा: बेमौसम बरसात और ओलावृष्टि से बर्बाद हुई फसलों की जांच कराकर किसानों को तत्काल उचित मुआवजा दिया जाए।

अवैध कब्जा हटाना: ऐरवाकटरा में वन विभाग की जमीन पर भू-माफियाओं द्वारा किए गए अवैध कब्जे की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई हो।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष अनिल चौहान, राष्ट्रीय संरक्षक सुरेन्द्र सिंह, प्रदेश महासचिव बब्लू शाक्य, युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह राजावत और युवा जिला अध्यक्ष योगेंद्र सिंह सहित संगठन के तमाम पदाधिकारी मौजूद रहे। प्रशासन ने ज्ञापन लेकर उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।

 

Voice Of News 24